विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो इस तरह से बचेंगी बेटियां, महाराष्ट्र के एक शख्स ने की अनोखी पहल

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 01:23 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 02:54 PM (IST)

मध्यप्रदेश के बीड जिले के छोटे से गांव कुंभेफळ के रहने वाले 29 साल के अशोक पवार सभी के लिए मिसाल बन गए हैं।

...तो इस तरह से बचेंगी बेटियां, महाराष्ट्र के एक शख्स ने की अनोखी पहल
...तो इस तरह से बचेंगी बेटियां, महाराष्ट्र के एक शख्स ने की अनोखी पहल

नई दिल्ली(जेएनएन)। बेटा-बेटी एक समान की बात करने वाले हमारे देश के कई राज्यों में बेटियों को आज भी बोझ समझा जाता है। कई जगह तो उन्हें कोख में ही मार दिया जाता है या फिर जन्म लेने के साथ ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता है। ऐसे में महाराष्ट्र के बीड जिले के छोटे से गांव कुंभेफळ के रहने वाले 29 साल के अशोक पवार सभी के लिए मिसाल बन गए हैं।

दरअसल अशोक गांव में अपना एक छोटा सा सलून चलाते है। इन दिनों उन्होंने अपनी दुकान पर 6 महीने की बेटियों के पिता के लिए ऑफर चलाया है जिसमें हेयर कट और शेविंग फ्री है, साथ ही एक साल की बच्ची का मुंडन भी अशोक ने अपनी दुकान पर मुफ्त कर रखा है। अशोक खुद एक बेटी के पिता हैं। उन्होंने बेटी बचाओ अभियान को देखते हुए इस तरह का ऑफर लोगों के लिए शुरू किया है ताकी बेटियों को बोझ समझने वालों को कुछ सबक मिल सके।

ये भी पढ़ें: आर्मी डे पर बोले जनरल रावत, ना 'पाक' हरकतों का देंगे करारा जवाब

अशोक ने 1 जनवरी से अपने दुकान पर ये योजना शुरू की है। इस प्रस्ताव पर बात करते हुए अशोक ने कहा, 'बढ़ते खर्च को देखते हुए लोग बेटी के जन्म से दुखी हो जाते हैं। मेरा ये छोटा सा प्रयास उन लोगों के खर्च को कुछ कम करने में मददगार साबित होगा। 6 साल तक मैंने अपने पड़ोसी की दुकान पर सहायक के तौर पर काम किया लेकिन मेरी बेटी मेरे लिए भाग्यशाली साबित हुई। उसके जन्म के कुछ ही महीने बाद मैंने अपनी दुकान खरीद ली।

ये भी पढ़ें: सरकार की इस स्कीम से आपको भी हो सकता है फायदा, 45 लोग बने लखपति

पवार अपनी दुकान से हर महीने 10,000 रूपए की कमाई करते हैं। दुकान आने के लिए वो हर रोज एक तरफ से तीन किलोमीटर पैदल चलकर आते हैं। पैसे की कमी के चलते वो अपने लिए स्कूटर नहीं खरीद पा रहे हैं लेकिन बेटियों के लिए उनके दुकान की मुफ्त योजना से वो बेहद खुश हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।