यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूएस में तीन लोगों को मार हमलावार ने खुद को मारी गोली
दक्षिण कैरोलिना में एक गनमैन ने दो सुरक्षा गार्ड और आपने सौतेले पिता को मार डाला। बाद में उसने खुद ...और पढ़ें

ग्रीनविल्ले [अमेरिका]। दक्षिण कैरोलिना में एक गनमैन ने दो सुरक्षा गार्ड और अपने सौतेले पिता को मार डाला। बाद में उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गनमैन की पहचान तत्काल नहीं हो पाई थी।
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक हमलावार सी बैनेट ने पिछले गुरुवार को दो सुरक्षा गार्डो की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद सोमवार को उसने किसी बात पर झगड़े को लेकर अपने सौतेले पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी। जब सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने के लिए गए तो उसने खुद को गोली मार ली।
