विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिहा नहीं होगा आतंकी लखवी, न्यायिक हिरासत में भेजा

By Murari sharanEdited By:
Published: Thu, 01 Jan 2015 04:55 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 02 Jan 2015 06:35 AM (GMT+05:30)

मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी फिलहाल जेल से रिहा नहीं होगा। कोर्ट ने आतंकी लखवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी फिलहाल जेल से रिहा नहीं होगा। कोर्ट ने आतंकी लखवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पाकिस्तान सरकार ने इससे पहले लखवी की सशर्त जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। आतंकी लखवी ने भी एक अन्य मामले में उसे मिली दो दिनों की हिरासत को चुनौती दी है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी याचिका में कोर्ट को बताया कि लखवी को जमानत देते समय हाईकोर्ट ने सरकार की तरफ से जिरह नहीं सुनी थी।
सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश नुरूल हक कुरेशी की अध्यक्षता वाली कोर्ट ने लखवी को सशर्त जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। उससे जमानत राशि के रूप में दस लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया था।

वहीं इसके एक दिन बाद अपरहण के एक मामले में इस्लामाबाद की एक कोर्ट ने उसे दो दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इससे पहले, 18 दिसंबर को लखवी को इस्लामाबाद की एक आतंक रोधी अदालत (एटीसी) ने गिरफ्तारी के बाद जमानत दे दी थी, हालांकि संघीय सरकार ने लोक व्यवस्था कानून का हवाला देते हुए अदियाला जेल में उसकी हिरासत अवधि बढ़ा दी थी।

गौरतलब है कि लखवी उन सात लोगों में शामिल है, जिनपर आरोप है कि उन्होंने 26/11 मुंबई हमलों को अंजाम देने की साजिश रची और इसके लिए आतंकवादियों की मदद की। मुंबई हमले में कथित संलिप्तता के लिए छह अन्य लोग- हम्माद अमीन सादिक, शाहिद जमील रियाज, युनस अंजुम, जमिल अहमद, मजहर इकबाल और अब्दुल मजीद- अदियाला जेल में बंद हैं, जिनपर सुनवाई चल रही है।

हमले के वक्त माना जाता है कि लखवी प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा का कार्यवाहक प्रमुख था, जिसपर भारत ने साजिश रचने का आरोप लगाया है. जरार शाह के साथ लखवी ने कथित तौर पर मुंबई हमले की साजिश रची थी. इस हमले में 166 लोगों मारे गए थे, जबकि 300 लोग घायल हुए थे।

पढ़ें: लखवी ने कसाब को जिंदा बताकर पाई थी जमानत

लखवी ने अपने खिलाफ दर्ज केस को कोर्ट में दी चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।