विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखवी ने अपने खिलाफ दर्ज केस को कोर्ट में दी चुनौती

By manoj yadavEdited By:
Published: Wed, 31 Dec 2014 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 31 Dec 2014 07:03 PM (IST)

मुंबई में आतंकी हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी ने अपहरण के एक मामले में उसे हिरासत में रखने के आदेश को चुनौती दी है। एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में कोर्ट ने लखवी को मंगलवार को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा था। लखवी के वकील रजा

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। मुंबई में आतंकी हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी ने अपहरण के एक मामले में उसे हिरासत में रखने के आदेश को चुनौती दी है। एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में कोर्ट ने लखवी को मंगलवार को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा था। लखवी के वकील रजा रिजवान अब्बासी ने कहा कि उसके पक्षकार ने उसे अपहरण के झूठे मामले में फंसाने के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल की है।

एफआईआर एक छद्म व्यक्ति (अपहृत) के नाम से है। साथ ही मेरे पक्षकार को जेल में बंद रखने के लिए पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी रची है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने यह सबकुछ भारत के दबाव में किया है। रिहाई के पहले ही गिरफ्तार गौरतलब है कि लखवी जमानत मिलने के बाद मंगलवार को जेल से रिहा होने वाला था। मगर इसके पहले ही एक अफगान नागरिक मोहम्मद अनवर के अपहरण के आरोप में उसे फिर गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस बारे में एफआईआर इस्लामाबाद के एक थाने में सोमवार को दर्ज की गई थी। अनवर का आरोप है कि 6 साल पहले अनवर ने उसका अपहरण कर लिया था। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने लखवी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया था। रिहा होने के जतन मुंबई हमले के मामले में लखवी को गत 18 दिसंबर को आतंकवाद रोधी अदालत से जमानत मिल गई थी।

इसके बाद सरकार ने उसे लोक व्यवस्था आदेश के तहत दोबारा बंद कर दिया तो उसने हाईकोर्ट से यह आदेश निलंबित करा लिया। मंगलवार को रिहाई से पहले ही सरकार ने उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। लखवी को अब गुरुवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

पढ़ेंः बाज न आया पाक, रिहा होगा लखवी, भारत ने जताया विरोध

पढ़ेंः भारत के कूटनीतिक दबाव ने दिखाया रंग, लखवी फिर गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।