स्वर्ण सिंह ने एशियाई सीनियर रोइंग में जीता सोना
भारत के स्वर्ण सिंह विर्क ने चीन में चल रही 15वीं एशियाई सीनियर रोइंग चैंपियनशिप में रविवार को सिंगल्स स्कल स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया। स्वर्ण सिंह ने फाइनल में सात मिनट, 31.88 सेकेंड का समय लिया और ईरान व चीन के रोवर्स को पीछे छोड़ते हुए सोने का तमगा जीता। 23 वर्षीय ओलंपियन स्वर्ण सिंह के अलावा भारत ने दो रजत और द
नई दिल्ली। भारत के स्वर्ण सिंह विर्क ने चीन में चल रही 15वीं एशियाई सीनियर रोइंग चैंपियनशिप में रविवार को सिंगल्स स्कल स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया। स्वर्ण सिंह ने फाइनल में सात मिनट, 31.88 सेकेंड का समय लिया और ईरान व चीन के रोवर्स को पीछे छोड़ते हुए सोने का तमगा जीता। 23 वर्षीय ओलंपियन स्वर्ण सिंह के अलावा भारत ने दो रजत और दो कांस्य पदक भी हासिल किए।
अनिल कुमार, रॉबिन पी उल्हानन, ओलंपियन बजरंग लाल ठाकर, रंजीत सिंह, कपिल शर्मा, मुहम्मद आजाद, मनिंदर सिंह और दविंदर सिंह ने पुरुषों की आठ रोवर्स वाली स्पर्धा में रजत पदक जीता। कपिल, आजाद, मनिंदर और दविंदर ने चार रोवर्स वाली स्पर्धा में भी दूसरा स्थान हासिल किया।
सोनू लक्ष्मी नारायण और शौखिंदर तोमर ने पुरुष डबल स्कल में, जबकि मोनालिसा, दितिमोल वर्गीज, चोबा देविम और अमुसाना देवी ने महिलाओं की लाइटवेट स्कल में कांस्य पदक जीते।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।