Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शॉटपुटर मनप्रीत ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता सोना

    By Mohit TanwarEdited By:
    Updated: Mon, 24 Apr 2017 09:15 PM (IST)

    मनप्रीत ने साल की पहली ही अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में 18.86 मीटर दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    शॉटपुटर मनप्रीत ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता सोना

    जिंहुआ (चीन), प्रेट्र। भारतीय शॉटपुटर मनप्रीत कौर ने सोमवार को एशियन ग्रां प्रि एथलेटिक्स मीट के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा भारतीय एथलीटों ने चार रजत और दो कांस्य पदक भी जीते, जिससे उसके खाते में पहले दिन सात पदक आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनप्रीत ने साल की पहली ही अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में 18.86 मीटर दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 2015 में बनाए गए अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड (17.96 मीटर) में एक मीटर का सुधार किया। पंजाब की शॉटपुटर ने 16.69 मीटर के साथ शुरुआत की और फिर अपने तीसरे प्रयास में 18.03 मीटर की दूरी नापने के बाद चौथे प्रयास में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला।

    अपने इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ ही मनप्रीत ने अगस्त में लंदन में होने वाली आइएएएफ व‌र्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं का क्वालीफाइंग मार्क 17.75 मीटर है। चीन की बियांग सांग (17.96 मीटर) ने रजत पदक जीता।

    वहीं, नीरज चोपड़ा (पुरुष जेवलिन थ्रो), टिंटू लुका (महिला 800 मीटर दौड़), नीना (महिला लांग जंप) और जिंसन जॉनसन, (पुरुष 800 मीटर दौड़) ने रजत पदक जीते। दुती चंद (महिला 100 मीटर दौड़) और ओम प्रकाश कहराना (पुरुष शॉटपुट) ने कांस्य पदक जीते।

    यह भी पढ़ें: पहले दौर में इंडोनेशिया की दीनार दयाह से भिड़ेंगी पीवी सिंधू