Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनप्रीत बने एशिया के सर्वश्रेष्ठ जूनियर हॉकी खिलाड़ी

    By Edited By:
    Updated: Mon, 01 Sep 2014 06:03 PM (IST)

    उदीयमान भारतीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को एशियाई हॉकी महासंघ ने कुआलालंपुर में हुई कांफ्रेंस में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी चुना।

    Hero Image

    नई दिल्ली । उदीयमान भारतीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को एशियाई हॉकी महासंघ ने कुआलालंपुर में हुई कांफ्रेंस में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी चुना।

    22 वर्षीय मनप्रीत ने 103 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और दिल्ली में हुए जूनियर विश्व कप और पिछले वर्ष सुल्तान जोहोर कप में भारत की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में भारत ने जोहोर कप जीता था। भारतीय टीम ने उस टूर्नामेंट में इंग्लैंड, अर्जेंटीना, पाकिस्तान और दक्षिण कोरिया को हराया था मनप्रीत ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया और उसके बाद से भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं। हॉकी इंडिया के महासचिव नरेन्द्र बत्रा ने कहा कि मैं मनप्रीत को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। इससे भारतीय युवा हॉकी खिलाड़ियों की क्षमता का भी पता चलता है। मनप्रीत में एक बेहतरीन खिलाड़ी के गुण के साथ ही नेतृृत्व की अच्छी क्षमता भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें