Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किदांबी श्रीकांत ने रचा इतिहास, बने इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले पहले भारतीय

    By Shivam AwasthiEdited By:
    Updated: Sun, 18 Jun 2017 04:19 PM (IST)

    ये श्रीकांत का दूसरा सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब है, इससे पहले उन्होंने 2014 में चाइना ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

    किदांबी श्रीकांत ने रचा इतिहास, बने इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले पहले भारतीय

    जकार्ता। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में जापान के काजूमासा सकाई को मात देकर ये खिताब अपने नाम कर लिया है। वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बन गए हैं। ये श्रीकांत का दूसरा सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब है, इससे पहले उन्होंने 2014 में चाइना ओपन का खिताब अपने नाम किया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 वर्षीय श्रीकांत ने फाइनल मुकाबले में जापान के काजूमासा सकाई को 21-19, 21-19 से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। ये मुकाबला 37 मिनट तक चला। ये श्रीकांत के करियर का चौथा सुपर सीरीज फाइनल मैच था। इसी साल अप्रैल में वो सिंगापुर में भी खिताबी मुकाबले तक पहुंचे थे लेकिन वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जबकि 2015 में उन्होंने इंडियन ओपन का खिताब जीता था।

    अगर इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल की बात करें तो यहां शनिवार को श्रीकांत ने कोरिया के विश्व नंबर.1 खिलाड़ी सोन वान हो को एक घंटे 12 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर सबको सन्न कर दिया था। श्रीकांत ने वो मुकाबला 21-15, 18-21, 24-22 से अपने नाम किया था और फाइनल में जगह बनाई थी। 

    comedy show banner
    comedy show banner