विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार बार हुआ दिल का ऑपरेशन, फिर भी मैदान पर उतरा ये फुटबॉलर

By sanjay savernEdited By:
Published: Mon, 17 Nov 2014 07:40 PM (IST)Updated: Tue, 18 Nov 2014 12:17 AM (IST)

स्ट्राइकर डेनियल एंगलब्रेच जर्मनी की पेशेवर फुटबॉल इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो चार बार दिल के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बर्लिन। स्ट्राइकर डेनियल एंगलब्रेच जर्मनी की पेशेवर फुटबॉल इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो चार बार दिल के ऑपरेशन के बाद दोबारा मैदान में उतरे।

24 साल का यह फुटबॉलर 16 महीने पहले अपना थर्ड डिविजन फुटबॉल मैच खेलते समय दिल की समस्या के कारण जमीन पर गिर पड़े थे। उन्हें दिल में सूजन की समस्या बताई गई थी, जिससे उनका करियर लगभग समाप्त हो गया था। इसके बाद उनके दिल के चार ऑपरेशन किए गए और दिल में कृृत्रिम मशीन लगाई गई, जिससे धड़कने सही चलती हैं। इसके बावजूद किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे मैदान पर कभी वापसी कर सकेंगे, लेकिन उन्हें एफवी रावेंसबर्ग के खिलाफ मैच में मैदान पर वापसी की। उनकी टीम यह मैच 1-0 से हार गई, जिसमें में 76वें मिनट में मैदान पर उतरे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम जर्सी के नीचे चेस्ट प्रोटेक्टर पहना था।

मैच के बाद उन्होंने कहा कि मैं कई बार मौत के करीब पहुंचकर वापस लौटा हूं। इसलिए किसी को उम्मीद नहीं थी कि मैं कभी खेल सकूंगा। आज जब मैंने मैच में हिस्सा लिया तो यह मेरी जिंदगी का सबसे अहम दिन बन गया।

इस खिलाड़ी ने मैच में बहुत कम समय के लिए हिस्सा लिया क्योंकि वे ठीक से मैच प्रैक्टिस नहीं कर सके थे। वे 1 नवंबर को टीम के साथ अभ्यास के लिए जुड़े थे और इससे पहले कई माह तक वे अपनी फिटनेस पर मेहनत कर रहे थे। उनकी टीम किकर्स के कोच हारेस्ट स्टीफन ने कहा कि हम मैच हारने से निराश हैं, लेकिन डेनियल की वापसी ने लोगों को सिखाया कि जीवन बहुत बड़ा है। डेनियल ने कहा कि वे अब धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। मैंने बुरे दौर से बाहर निकलने के लिए मनोवैज्ञानिक से सलाह ली थी, जिससे मैं डर और दर्द से उबर सकूं।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें