विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सबकुछ करना लेकिन अजगर के साथ ये काम मत करना, वरना...

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Thu, 23 Jun 2016 11:41 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2016 06:42 PM (IST)

घर मेें पालतू जानवर तो हर कोई रखता है और उससे प्यार भी करने लगते हैं लेकिन कोई सांप से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हम जिंदगी में हजारों लोगों से मिलते हैं उनमें कुछ ऐसे भी होते हैं जो अजीब होते हैं। एक सच्चा साथी हर कोई चाहता है। एक ऐसी ही चाहत के लिए एक महिला ने अपने साथी के रुप में इंसान नहीं बल्कि 7 फीट लंबे अजगर को चुना। महिला अपने सांप से इतना प्यार करती कि उसके साथ सोती है, खाती है, अपनी जिंदगी का हर पल जीती।


मगर कुछ हफ्तों से उसके अजगर ने कुछ भी खाना पीना बंद कर दिया। अजगर को इस तरह खाते न देख महिला को चिंता होने लगी और अजगर को पशु चिकित्सक के पास ले गई। पशु चिकित्सक ने बाद में महिला के सामने एक ऐसी बात का खुलासा किया जिससे महिला के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। चिकित्सक ने महिला को समझाया कि आखिर क्यों उनका पालतू अजगर कुछ भी नहीं खा रहा।

पढ़ें- ये जवानी जो ना कराए वही कम हैः सूअर के खून से नहाती हैं ये मोहतरमा

चिकित्सक ने महिला से पूछा कि क्या वह रोज इसके साथ सोती है। महिला ने बताया कि हां वह ऐसा ही करती है। चिकित्सक ने बताया कि अजगर बीमार नहीं है, बल्कि वह महिला को खाने की तैयारी कर रहा है।

पढ़ें- जरा ध्यान देंः सिगरेट का एक पफ 1 करोड़ रुपये का पड़ रहा है, जानिए कैसे?

चिकित्सक के अनुसार, "सांप अपने आप को लगातार बड़ा कर रहा है। वह इसलिए कुछ नहीं खा रहा ताकि उसके पेट में महिला को खाने और पचाने की जगह हो।"

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें