विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रम्प की जीत के बाद 22 साल पुराने रिश्ते में आयी खटास

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 27 Feb 2017 12:53 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 08:49 AM (IST)

73 वर्षीय गायले मैककोरमिक ने ट्रम्प की जीत के बाद अपने पति को भी छोड़ दिया। हैरानी की बात तो ...और पढ़ें

ट्रम्प की जीत के बाद 22 साल पुराने रिश्ते में आयी खटास
ट्रम्प की जीत के बाद 22 साल पुराने रिश्ते में आयी खटास
ट्रम्प की जीत के बाद जहां दुनिया में उथल-पुथल बढ़ गयी है, वहीं अमेरिका के भी कुछ घरों में भूचाल वाली स्थिति हो गयी है। दरअसल विरोधी राजनैतिक विचारों के कारण कई लोगों की दोस्ती टूट चुकी है और कई जोड़ों का तो ब्रेकअप भी हो चुका है। कुछ ऐसा ही हुआ है 22 वर्ष से साथ रह रहे इन पति-पत्नी के बीच।
73 वर्षीय गायले मैककोरमिक ने ट्रम्प की जीत के बाद अपने पति को भी छोड़ दिया। हैरानी की बात तो ये है कि उनके पति ने तो ट्रम्प को वोट तक नही दिया था। गायले के पति की गलती सिर्फ इतनी थी कि पिछले वर्ष दोस्तों के बीच बात करते समय उन्होंन बस इतना कह दिया था कि वो तो ट्रम्प को ही वोट देंगे। हालांकि बाद में उन्होंने अपना इरादा बदल दिया था और किसी अन्य उम्मीदवार को अपना वोट दिया था। लेकिन जब ट्रम्प जीत गये तो पत्नी के मन में पति की वही कही हुई बात खटक रही थी और बस फिर क्या गुस्से में गायले ने अपने पति को छोडऩे का एलान कर दिया। 
हालांकि पत्नी का कहना है कि इस उम्र में अब वो तलाक तो नहीं लेंगी लेकिन अपने पति के साथ भी नही रहेंगी।
राइटर में छपे एक पोल के आंकड़ों के अनुसार ट्रम्प की जीत के बाद 13.4 प्रतिशत लोगों ने अपने पारिवारिक सदस्यों और मित्रों से रिश्ते खत्म कर दिये हैं और 17.4 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें ब्लॉक कर दिया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।