विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भिखारियों का बैंक बैलेंस जान, हो जाएंगे आप हैरान

By Babita kashyapEdited By:
Published: Thu, 21 Jan 2016 11:18 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 11:34 AM (IST)

आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में ऐसे बहुत से भिखारी हैं जो करोड़पति हैं। ये भिखारी एक माह में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई के ठाणे में रहने वाले एक भिखारी के घर में आग लगने से उसके बोरियों में भरे सारे नोट जल गये। अब आप सोच रहे होंगे कि भिखारी के घर में इतने रुपये कहां से आये। यह बात पूरी तरह सच है। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में ऐसे बहुत से भिखारी हैं जो करोड़पति हैं। ये भिखारी एक माह में 80 से 90 हजार तक कमा लेते हैं। कुछ ऐसे ही करोड़पति भिखारियों के बारे में हम आपको बताते हैं-

भिखारी भरत जैन-

मुंबई के परेल का भिखारी भरत जैन इस बात का खुलासा कर चुका है कि वह हर दिन भीख मांगकर महीने में करीब 80 हजार रुपये तक कमा लेता है। आज उसने 80 लाख का एक फ्लैट लिया है। उसके पास एक दुकान भी है जिससे उसे 10-12 हजार रुपये प्रति माह किराया भी आता है।

भिखारी मासू-

मुंबई के दादर में भीख मांगने वाला मासू कहना है कि भीख मांगना उसका पेशा है। जो करीब 40 साल पुराना है। यह हर दिन करीब 1000 से 2000 रुपये तक कमा लेता है। आज वह इसी भीख की बदौलत से 50 लाख की प्रापर्टी मुंबई में बना चुका है। बावजूद इसके वह अभी भी भीख मांगता है।

भिखारी पप्पू-

पप्पू भिखारी के पास भी काफी इनकम है। आज उसके पास पीएनबी, एसबीआई, बीओबी और इलाहाबाद जैसी बैंकों के एटीएम हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला रहे पप्पू के पास करीब बैंकों में सवा करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा उसने कई खेत भी खरीद लिए हैं।

भिखारी सर्वतिया देवी-

पटना की सर्वतिया देवी के पास भी आज करोड़ों की संपत्ति हैं। यह देश की महिला भिखारियों में टॉप पर हैं। आज वह हर महीने करीब 35,000 रुपये से ऊपर की बीमा किस्त हर साल भरती हैं। पटना के अशोक सिनेमा घर के पीछे उनका आलीशान बंगला बना हुआ है।

दो बीवियों के लिए बना भिखारी

भिखारी काले-

मुंबई में भिखारी काले का चार लोगों का परिवार है। वह अपने पूरे परिवार के साथ भीख मांगता हैं। एक दिन में वह 1000 से 1500 से रुपये तक कमा लेता है। उसके पास विरार में एक फ्लैट, जमीन और बैंक में कई लाख रुपये जमा है।

भिखारी ने जीती करोड़ों की लॉटरी


दस करोड़ खाते में फिर भी मांग रहा भीख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।