Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनोखा रेस्टोरेंट: कमोड पर बैठकर खाते हैं लोग

    मॉस्को में हाल ही में एक नया रेस्टोरेंट खोला गया है जो टॉयलेट थीम पर बना हुआ है। यहां खाना भी टॉयलेट पॉटस के आकार के बर्तनों में परोसा जाता है। बैठने के लिए 50 टॉयलेट सीटस लगायी गयी है।

    By Babita kashyapEdited By: Updated: Sat, 21 Nov 2015 11:00 AM (IST)

    मॉस्को में हाल ही में एक नया रेस्टोरेंट खोला गया है जो टॉयलेट थीम पर बना हुआ है। यहां खाना भी टॉयलेट पॉटस के आकार के बर्तनों में परोसा जाता है। बैठने के लिए 50 टॉयलेट सीटस लगायी गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैफे के मैनेजर इंगा यारोस्लेवेस्काया का कहना है कि हमारे यहां बिल भी आपको यूरिनल्स में मिलेंगे। ये एक अजीबोगरीब रेस्टोरेंट बनकर तैयार हुआ है इसलिये लोग यहां आना पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इस तरह के बर्तनों और सीटस को पसंद नही कर रहे हैं उनका कहना है कि अगर परोसने के स्टाइल या खाने के बर्तनों को छोड़ दिया जाए तो सचमुच यहां का खाना लजीज है।

    मैनेजर इंगा के अनुसार इस कैफे में युवा ज्यादा आने वालों में ज्यादा संख्या युवाओं की है। इस अनोखे रेस्टोरेंट की खासियत भी लोग अलग-अलग तरह से बताते हैं कोई इसे यूनिक कॉन्सेप्ट बताता है तो कोई इसे टॉयलेट साफ रखने की प्रेरणा बताता है।