विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक दशक से गायब तीन युवतियां जिंदा मिली

By Edited By:
Published: Wed, 08 May 2013 06:36 PM (IST)

अमेरिका में पिछले एक दशक से गायब तीन युवतियां क्लीवलैंड के एक घर में जिंदा मिली हैं। इनमें दो युवतियां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिकागो। अमेरिका में पिछले एक दशक से गायब तीन युवतियां क्लीवलैंड के एक घर में जिंदा मिली हैं। इनमें दो युवतियां किशोरावस्था में गायब हुई थी। ओहायो की पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा था कि इन तीनों की मौत हो चुकी है। इन तीनों को बंधक बनाए रखे जाने के दौरान एक युवती ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है।

अमांडा बेरी 16 साल की आयु में 2003 से गायब थीं। इसके एक साल बाद दो अप्रैल, 2004 को 14 वर्षीय जिना डी जीसस स्कूल से घर आते समय गायब हो गई थी। जिस घर से दोनों मिली हैं वहीं पर 32 वर्षीय मिशेल नाइट भी मिली, जो 2002 से गायब थी। पुलिस ने इस मामले में 52 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब बेरी ने घर के दरवाजे की दरार में से किसी तरह हाथ निकाल कर मदद के लिए गुहार लगाई। प्रत्यक्षदर्शी चा‌र्ल्स रामसे ने एबीसी न्यूज को बताया कि मैंने घर से चिल्लाने की आवाज सुनी। मैं बरामदे तक गया उसने कहा मेरी मदद करो मैं लंबे समय से यहां पर बंद हूं। रामसे ने कहा कि उन्होंने दरवाजे को खोलने की कोशिश की, लेकिन वह खुला नहीं। फिर उन्होंने निचले हिस्से पर जोरदार धक्का मारा और दरवाजा खुल गया। युवती एक बच्ची के साथ बाहर आ गई। उसने पड़ोस में जाकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई और कहा कि उसके आने से पहले वे आ जाए। उसने बताया कि उसका नाम अमांडा बेरी है। वह पिछले दस वर्षो से गायब है। मगर अब वह आजाद है। उसने बताया कि एरियल कैसट्रो नाम के शख्स ने उसे बंधक बनाकर रखा था। पुलिस के पहुंचने पर उसने बताया कि वहां पर कई और महिलाएं बंधक हैं। गायब होने के समय नाइट 21 साल की थी। उन्हें आखिरी बार अपने चचेरी बहन के घर 23 अगस्त, 2002 को देखा गया था। बेरी रेस्त्रं में काम करने के बाद घर लौटने के दौरान लापता हो गई थीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।