Move to Jagran APP

तो क्या आज भी जीवित है रावण की बहन सूपर्णखा

श्रीलंका में एक महिला ने खुद को सूपर्णखा के अवतार होने का दावा किया है। इस महिला का नाम गंगा सुदर्शनी है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 11:56 AM (IST)
तो क्या आज भी जीवित है रावण की बहन सूपर्णखा
तो क्या आज भी जीवित है रावण की बहन सूपर्णखा

रावण की बहन सूपर्णखा के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं। सूपर्णखा के बारे में कहा जाता है कि रावण की मृत्यु के पश्चात वह वनवास चली गई थी और उसने तपस्या कर मुक्ति प्राप्त की थी। लेकिन इसके बाद उसका कही पर कोई उल्लेख नही है। लेकिन श्रीलंका में एक महिला ने खुद को सूपर्णखा के अवतार होने का दावा किया है। इस महिला का नाम गंगा सुदर्शनी है। इस महिला का दावा है कि उसके पास दिव्यशक्ति है जिससे उसे भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास हो जाता है।

loksabha election banner

गंगा सुदर्शनी का का जन्म कोलंबो से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित गांव महियांग्ना में हुआ था। कहा जाता है कि गंगा सुदर्शनी के नाक पर चोट का निशान, कटे हुए कान जैसे रामायण में थे। यहां लोगों का प्रतिदिन दरबार लगता है और लोगों को इलाज भी होता है। लोगों का कहना है कि गंगा के पास आज भी वही प्राचीन दिव्यशक्तियां हैं। वह लोगों की बीमारियां भी हाथ लगाते ही सही भी कर देती है। वह लोगों के सामने ही बारिश करा देती है और बारिश रुकवा भी देती है। गंगा खुद को रावण की बहन सूर्पणखा का ही अवतार बताती हैं और इनके पास एक से एक बड़ी शक्तिशाली हस्तियां आशीर्वाद लेने आती है। श्रीलंका की गंगा सुदर्शनी को लोग रावण की बहन सूपर्णखा का दर्जा देते हैं। गंगा न केवल सूपर्णखा के वंश की है बल्कि सरकार द्वारा उन्हें बाकायदा पेंशन और तनख्वाह तक दी जाती है।

उल्लेखनीय है कि 2004 में श्रीलंका में आई सुनामी के पहले गंगा ने इसकी भविष्यवाणी भी कर दी थी। लोग बताते हैं कि गंगा के शरीर पर इस तरह के कई चिह्नï हैं जो इनको रावण की बहन सूपर्णखा साबित करते हैं।

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे बुजुर्ग योगा इंस्ट्रक्टर 98 की उम्र में भी दिखाती हैं करतब

पतली कमर में लग गयी गांठ, तो देखने वाले हुए हैरान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.