विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया की सबसे बुजुर्ग योगा इंस्ट्रक्टर 98 की उम्र में भी दिखाती हैं करतब

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 13 Jan 2017 10:50 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2017 11:10 AM (IST)

न्यूयार्क की रहने वाली ताओ पिछले 75 वर्र्षों से योगा सिखा रही हैं। वह दुनिया की सबसे बुजुर्ग योगा इंस्ट्रक्टर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

98 वर्षीय ताओ पोरचोन लिंच की इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। योगा इंस्ट्रक्टर ये बुजुर्ग महिला अपने करतबों से हर किसी को हैरान कर देती है।

न्यूयार्क की रहने वाली ताओ पिछले 75 वर्र्षों से योगा सिखा रही हैं। वह दुनिया की सबसे बुजुर्ग योगा इंस्ट्रक्टर हैं। इनकी एनर्जी देखकर जवान लोगों के भी पसीने छूट जाते हैं। आश्चर्य की बात तो ये है कि अभी भी इनसे योगा सीखने वालों की लाइन लगी रहती है।

ताओ बताती हैं कि वह प्रतिदिन 5 बजे उठ जाती हैं और नियमित रूप से योगा करती हैं यही उनकी फिटनेस का राज है। इस फिटनेस की वजह से ही वह मुश्किल से मुश्किल योग भी कर लेती हैं।

ताओ का कहना है कि दुनिया में कुछ भी असंभव नही है बस आपकी दृढ़शक्ति मजबूत होनी चाहिए। वह जब 8 वर्ष की थी तो भारत में रहती थी और वहीं से उनका योगा के प्रति रुझान बढ़ गया। इतना ही नही ताओ फैशन मॉडल भी रह चुकी है और उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: पतली कमर में लग गयी गांठ, तो देखने वाले हुए हैरान

सिंगल लोगों का मन बहलाने आयी डिजीटल गर्लफ्रेंड