विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1 डॉलर में रचाई थी शादी, वैलेंटाइन डे पर खर्च कर डाले 23 लाख

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 16 Feb 2017 11:46 AM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2017 11:59 AM (IST)

आर्थिक तंगी के कारण कई बार इस जोड़े को अपनी शादी टालनी भी पड़ी थी, लेकिन मात्र 1 डॉलर में ...और पढ़ें

1 डॉलर में रचाई थी शादी, वैलेंटाइन डे पर खर्च कर डाले 23 लाख
1 डॉलर में रचाई थी शादी, वैलेंटाइन डे पर खर्च कर डाले 23 लाख

कीनिया के नैरोबी में रहने वाले एक कपल ने आर्थिक तंगी के कारण मात्र एक डॉलर में अपनी शादी की थी। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अब इसी जोड़े ने वैलेंटाइन डे पर 23 लाख रुपये खर्च कर डाले।

जी हां, आर्थिक तंगी के कारण कई बार इस जोड़े को अपनी शादी टालनी भी पड़ी थी, लेकिन मात्र 1 डॉलर में शादी रचाने की वजह से ये जोड़ा काफी चर्चा में भी रहा। वैलेंटाइन डे पर यह जोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस कपल के शुभचिंतकों ने पैसा इकट्ठा करके ऐसा वैलेंटाइन डे मनवाया कि 1 डॉलर की शादी की चर्चा को लोग भूल गये।

सोशल मीडिया पर भी इस शादी की खबरें काफी वायरल हुई थी। विल्सन और एन मुटुरा ने साधारण जींस और टी-शर्ट में ही शादी रचाई थी। इन्हें एक दूसरे को देने के लिए स्टील की 2 अंगूठियां थीं। तब इनकी शादी में एक डॉलर की रकम खर्च हुई थी।

लेकिन इस वेलेंटाइन डे पर इनकी दूसरी वेडिंग पार्टी में 35 हजार डॉलर (करीब 23 लाख रुपए) खर्च हुए। इस पार्टी का आयोजन नैरोबी में किया गया था।

सूत्रों के अनुसार इस जोड़े की औपचारिक शादी पहले ही हो चुकी थी। लेकिन इस वेलेंटाइन डे केमौके पर इन्होंने नई अंगूठी एक-दूसरे को पहनायी। कीनिया के लोग ऑनलाइन सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर वेडिंग पार्टी में इतना पैसा क्यों खर्च किया गया। इनका कहना था कि वेडिंग पार्टी में पैसे उड़ाने से ज्यादा अ'छा था कि उन्हें आर्थिक मदद की जाती।

हालांकि इस पार्टी के आयोजक सिल्क इवेंट्स प्लानार लिमिटेड के अल्टोनेन जुंबा ने कहा कि इस जोड़े को पहले ही मदद पहुंचाई जा चुकी है और यह उनकी लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए था।

यह भी पढ़ें: शादी के तीन माह बाद हुआ खुलासा, लड़की का पति निकला उसका सगा दादा

हैरान करने वाली है इस लड़की की बातें, खुद को बताती हैं सांप की पत्नी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।