विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के तीन माह बाद हुआ खुलासा, लड़की का पति निकला उसका सगा दादा

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 09 Feb 2017 11:47 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 02:34 PM (IST)

24 वर्षीय इस लड़की ने 68 वर्षीय एक रईस बुजुर्ग शख्स से शादी की और दोनों खुशहाल जीवन जी रहे ...और पढ़ें

शादी के तीन माह बाद हुआ खुलासा, लड़की का पति निकला उसका सगा दादा
शादी के तीन माह बाद हुआ खुलासा, लड़की का पति निकला उसका सगा दादा

फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। दरअसल ये मामला एक लड़की से जुड़ा था। 24 वर्षीय इस लड़की ने 68 वर्षीय एक रईस बुजुर्ग शख्स से शादी की और दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे। लेकिन एक दिन उस लड़की को पता चला कि जिसके साथ वह एक पत्नी की तरह रह रही है वो तो उसका सगा दादा है।

हैरान कर देने वाले इस राज का खुलासा तब हुआ जब शादी के तीन माह बाद एक दिन युवती अपने पति के पुराने एल्बम देख रही थी। तभी उसकी नजर एक पुरानी फोटो पड़ी और वो हैरान रह गई। जिस शख्स से उसने शादी की थी वो उसका सगा दादा था।

सूत्रों के अनुसार, 'जब युवती अपने पति की फोटो देख रही थी तो उसमें उसके बुजुर्ग पति और पहली पत्नी के बच्चों की भी फोटो थी। उसमें उसके पिता भी शामिल थे। पूछने पर पता चला कि वो बुजुर्ग पति की पहली पत्नी का बेटा है। इस हिसाब से वो उस युवती का दादा है।'

लेकिन ये युवती इस सच्चाई को जानने के बाद भी अपने पति का साथ छोडऩे का तैयार नही है। 68 वर्षीय बुजुर्ग पति ने कहा कि उसकी पहली पत्नी उन्हें छोड़कर अपने बच्चों के साथ कहीं चली गई थी। काफी ढूंढने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उसने दूसरी शादी कर ली। लेकिन दूसरी शादी ज्यादा दिनों तक नही चल पाई और अंत में तलाक हो गया।

उसके कुछ समय बाद इस बुजुर्ग की लाखों की लॉटरी लग गई। जिसके बाद बुजुर्ग ने फिर शादी करने का फैसला किया। एक डेटिंग एजेंसी के माध्यम से एक लड़की से मिले और दोनों की शादी हो गई। बुजुर्ग ने यह भी बताया कि उन दोनों का रिश्ता बहुत खुशहाल है और दोनों के खूब पटती है।

युवती ने कहा कि जब मैंने उस फोटो एल्बम में अपने पिता को देखा तो मैं हताश हो गई थी। लेकिन मुझे लगता था कि हम दोनों के बीच रिश्ता इतना मजबूत है कि इस तरह कि कोई भी बात हमें एक दूसरे को छोड़ देने के लिए तैयार नहीं कर सकती। इसीलिए सबकुछ जानते हुए भी दोनों साथ हैं।

यह भी पढ़ें:

हैरान करने वाली है इस लड़की की बातें, खुद को बताती हैं सांप की पत्नी

पत्नी को है पति से एलर्जी साथ तो रहते हैं लेकिन करते हैं मोबाइल से बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।