विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश में पैदा हुआ बूढ़ा बच्चा, घर में खुशी का माहौल

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 01 Oct 2016 11:49 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 12:45 PM (IST)

क्‍या आप ने कभी सुना है किसी बूढ़े का जन्‍म हुआ हो शायद नही सुना होगा लेकिन ऐसा हुआ है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बच्चे का जन्म माता-पिता के साथ-साथ परिवार के लिए खुशी की बात होती है, लेकिन कुछ ऐसे भी बच्चे पैदा होते है, जिनके पैदा होने के बाद लोगों में खुशी की जगह आश्चर्य देखने को मिलता है। बांग्लादेश के मगुरा में रहने वाले विश्वजीत के घर भी कुछ ऐसा ही हुआ।

जब उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया तो डॉक्टर्स देखते रह गए। बच्चा पैदा होते ही बूढ़ा नजर आने लगा। उसके चेहरे पर झुर्रियां थी और आंखे धंसी हुई। शरीर पर लंबे-लंबे बाल। बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टरों की मानें तो बच्चा पैदा होते ही प्रोजेरिया नाम की बीमारी से ग्रसित हो गया।

पढ़ें- भारत की ऐसी जेल जहां जाने के लिए कैदी कहते हैं प्लीज मुझे भेज दो!

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, ये अजीब बीमारी करोड़ों में से किसी एक को होती है। इस बीमारी में बच्चा बूढ़ा लगने लगता है। बच्चे के चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं। इस बीमारी से ग्रस्त बच्चा जब दुनिया मे आता है तो वह बूढ़ा होता है। इस बीमारी से ग्रस्त बच्चा कभी भी सामान्य जीवन नहीं जी पाता है।

जहां डॉक्टर बच्चे के इस बीमारी से परेशान हैं तो वहीं परिवार में खुशी है। परिवारवाले मिरिकल ब्वॉय के पैदा होने से खुश हैं। वो भगवान का शुक्रिया कर रहे हैं कि उन्होने हमें इस अनोखे बच्चे को उनके घर में पैदा किया।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।