विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाकई अनोखा है गुफा में बना ये खूबसूरत आशियाना

By Babita KashyapEdited By:
Published: Sat, 04 Mar 2017 10:42 AM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 09:00 AM (IST)

अक्सर हम बहुत से अजीबोगरीब घरों के बारे में पढ़ते हैं, आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे घर के ...और पढ़ें

वाकई अनोखा है गुफा में बना ये खूबसूरत आशियाना
वाकई अनोखा है गुफा में बना ये खूबसूरत आशियाना

हर इंसान को रहने के लिए आशियाने की जरूरत होती है और अपना सिर छुपाने के लिए वह कोई न कोई इंतजाम कर ही लेता है। कोई रहने के लिए झोपड़ी बन लेता है तो कोई पहाड़ों को काटकर अपना आशियाना बना लेता है। अक्सर हम बहुत से अजीबोगरीब घरों के बारे में पढ़ते हैं, आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे घर के बारे में बता रहे हैं जिसे गुफा काटकर बनाया गया है। 
700 वर्ष पुराने इस घर का निर्माण एंजेलो नामक व्यक्ति ने किया था दरअसल तेज तूफान से बचने के लिए एंजेलो ने इस गुफा में शरण ली। तब उसको पता नहीं था कि यह गुफा एक दिन उसका खूबसूरत आशियाना बन जाएगा। एंजेलो ने इस गुफा की नीलामी के दौरान इसको खरीद लिया था। उसने पत्थरों को काट-काट कर गुफा में रहने के लिए आशियाना बनाना शुरू कर दिया, जिसको बनाने में लगभग 1000 घंटे लगे। 
ऐसा कहा जाता है कि एंजेलो ने इस गुफा में घर बनाने के लिए 80 टन का मलबा हटाया था। इस घर में पानी की व्यवस्था के लिए पाइप लाइंस भी बिछाई गई है। इसके अंदर जाने के लिए सबसे पहले उन्होंने रास्ता बनाया। ऐसा करने में उन्हें 11 दिन का वक्त लगा जिसके बाद वह यहां से 5 फुट चौड़ा पत्थर निकाल पाए। घर में शीशे के दरवाजे और खिड़कियां हैं। गुफा में सुख-सुविधा की हर चीजें मौजूद हैं।
 
यहां बिजली पानी का इंतजाम है। साथ ही वाई-फाई, अंडर फ्लोर हीटिंग, चिमनी और आग जलाने के लिए फायर प्लेस भी मौजूद है। गुफा का प्राकृतिक सौंदर्य खत्म न हो इसके लिए सिंक और वॉश बेसिन में लकड़ी, पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। कमरों का आकार गुफा जैसा है व दीवारों में पत्थर का लुक रखा गया है। गुफा के टेरेस की सजावट प्राकृतिक ढंग से की गई है। यहां पत्थर और लकड़ी के फर्नीचर रखा गया है और पेड़ पौधे लगाए गए हैं। यहां से जंगल के सौंदर्य का आनंद लिया जा सकता है।
अगर आप भी इस गुफा में रहने का अनुभव करना चाहते है तो आपको 288 डॉलर खर्च करने पड़ेंगे। गुफा में बने इस खूबसूरत घर को देखने के लिए लोगों की भीड़ अक्सर लगी रहती है।