Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस देश की लड़की से की शादी तो क्या वाकई मिलेंगे 3 लाख रुपये प्रतिमाह

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Sat, 04 Mar 2017 08:50 AM (IST)

    इस ऑफर के तहत शादी के इच्छुक लड़कों को इस देश की लड़की को चुनकर शादी करनी होगी और उसी देश में हमेशा के लिए बसना होगा।

    इस देश की लड़की से की शादी तो क्या वाकई मिलेंगे 3 लाख रुपये प्रतिमाह
    आइसलैंड की सरकार अब अपने देश की लड़कियों से शादी करने पर दूसरे देश के लड़कों को प्रतिमाह 3 लाख 33 हजार रुपए (5 हजार डॉलर) देगी। इसका कारण इस देश में मर्दों की कम जनसंख्या को बताया जा रहा है। बता दें कि इन दिनों यह खबर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
    इस ऑफर के तहत शादी के इच्छुक लड़कों को इस देश की लड़की को चुनकर शादी करनी होगी और उसी देश में हमेशा के लिए बसना होगा। इस ऑफर में नॉर्थ अफ्रीका के लोगों को ज्यादा प्रेफरेंस दिया जाएगा। लेकिन वायरल हो रही इस खबर की सच्चाई कुछ और ही है। 
    फेक खबर और फोटोज की जांच करने वाली साइट स्नोप्स.कॉम ने इसे फेक करार दिया है। इस वेबसाइट के अनुसार, आइसलैंड में 1007 पुरुषों पर महिलाओं की जनसंख्या 1000 है। वहीं, वायरल हो रही खबर में बताया जा रहा है कि लड़कियों की संख्या ज्यादा है, जो कि गलत है।
    दरअसल, इसके बारे में किसी शख्स ने एक ब्लॉग पर लिखा था, जिसके बाद कई वेबसाइट्स ने इसे खबर बनाकर छाप दिया। इतना ही नहीं, खबर के बाद आइसलैंड की कई लड़कियों ने दूसरे देश के अनजान लोगों को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजना शुरू कर दिया था। ऐसे में लोगों को लगने लगा कि वहां की सरकार ने वाकई में ऐसी घोषणा की है।
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें