यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शेरों के बीच सोने का अनोखा ऑफर
शेर को देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन वहीं शेर के बाड़े में सोने को कहा जाये तो यह वाकई बहादुरी का काम होगा।

शेर को देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन वहीं शेर के बाड़े में सोने को कहा जाये तो यह वाकई बहादुरी का काम होगा।
जी हां, लंदन के एक चिडिय़ाघर में कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए शेर के बाड़े के बीचोंबीच एक सफारी लॉज तैयार की गयी है। यहां लोगों को शेरों के बीच सोने का ऑफर दिया जाएगा। इस लॉज में लोग शेरों के साथ रहने-सोने का अनूठा अनुभव ले सकते हैं। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है।
यहां एक रात ठहरने के लिए दो व्यक्तियों से लगभग 38,000 से 56,000 रुपये वसूले जाएंगे। इस खर्च में खाना, ड्रिंक, और चिडिय़ाघर की सैर भी शामिल रहेगी।
पढ़ें : हाथी को गुस्से में देख भाग गया शेर
पढ़ें : भैंसों के आगे शेर हुआ ढेर
लैंड ऑफ द लायन्स में इस लॉज को रूम विद द जू नाम दिया गया है। यहां पर संरक्षित एशियाटिक शेरों को रखा जाएगा। इस लॉयन लॉज में लकड़ी के नौ केबिन बने हैं, जहां सैलानी ठहर सकते हैं। इन केबिन के बाहर बाड़ लगाई गई है।
