विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भैंसों के आगे शेर हुआ ढेर

By Babita kashyapEdited By:
Published: Thu, 04 Jun 2015 02:14 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2015 02:27 PM (IST)

अपनी जान सबको प्यारी होती है लेकिन जब इसी कीमती जान पर बन आए तो कोई कुछ भी कर सकता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

केन्या। अपनी जान सबको प्यारी होती है लेकिन जब इसी कीमती जान पर बन आए तो कोई कुछ भी कर सकता है। कुछ इसी तरह का नजारा केन्या में देखने को मिला जब भैंसों के एक झुंड से डरा हुआ जंगल का राजा शेर पेड़ पर चढ़ गया।

सूत्रों के मुताबिक भैंसों ने अपने नवजात बच्चे की जान बचाने के लिए शेर पर हमला बोल दिया था, जिसका शिकार कर शेर अपना नाश्ता करना चाहता था। जब भैंसों ने खदेड़ा तो शेर की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और वह पेड़ पर चढ़ गया। उसकी मुसीबत तब भी कम नहीं हुई, क्योंकि भैंसें उसे सबक सिखाने के लिए नीचे पेड़ को घेर का खड़ी थी।

कुछ देर तक पेड़ पर लटके रहने के बाद शेर ने लंबी छलांग लगाई और बदहवासी में दौड़ लगा दी। लेकिन गुस्साई भैंसों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और आखिर में शेर झाडिय़ों में जाकर छिप गया, तब जाकर वह अपनी जान बचा पाया।