विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भैंसे को पकड़ने के लिए दौड़ी पुलिस

By Babita kashyapEdited By:
Published: Wed, 08 Apr 2015 10:09 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2015 10:14 AM (IST)

सड़क पर बत्ती लगी पुलिस की गाड़ी किसी का पीछा कर रही है। लेकिन आश्चर्य यह कि पुलिस जिसका पीछा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सड़क पर बत्ती लगी पुलिस की गाड़ी किसी का पीछा कर रही है। लेकिन आश्चर्य यह कि पुलिस जिसका पीछा कर रही है वह कोई कुख्यात अपराधी नहीं बल्कि एक भैंसा है। अमेरिका के टेक्सास प्रांत की पुलिस ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सायरन लगी कार में बैठे पुलिस अधिकारी एक भैंसे का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह भैंसा अपने बाड़े को फांदकर सड़क पर आ गया था।

अपने पोस्ट में पुलिस ने कहा कि, “हम बाड़े से भागे भैंसे को पकड़ने में कामयाब रहे। हम लोगों ने एनिमल कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के साथ अच्छा समन्वय किया। शुक्र है कोई भी चोटिल नहीं हुआ।” जांचकर्ताओं ने बताया कि यह भैंसा अपने मालिक के बाड़े से फांदकर निकल भागा था।

अपने पोस्ट में पुलिस ने लिखा कि, “यह भैंसा दो बाड़ों को फांदकर भागा था। हम खुश हैं कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। यह जानवर काफी बड़े होते हैं और बेहद तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। गलत परिस्थितियों में कोई इनसे टकरा जाए तो ये काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।”