यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देखें वीडियो: कैसे बचाई एक मुर्गी ने तेंदुए की जान...
जूनागढ़ में एक तेंदुआ 70 फिट गहरे कुएं में गिर गया था मगर पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

क्या कोई मुर्गी कभी किसी तेंदुए की जान बचा सकती है? जवाब है हां, गुजरात के जूनागढ़ से एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसमें एक मुर्गी ने तेंदुए की जान बचाई है।
दरअसल गुजरात के जूनागढ़ के करिया गांव में एक किसान के खेत में एक तेंदुआ 70 फिट गहरे कुएं में गिर गया था मगर वन विभाग के जवानों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन इस पूरे ऑपरेशन में सबसे अहम रोल था मुर्गी का,
शिकार की तलाश में निकला हुआ ये तेंदुआ किसी कारण से पानी से भरे इस कुएं में गिर गया था, सुबह जब किसान खेत पर गया तो उसने कुएं से तेंदुए की गुर्राहट की आवाज सुनी जिसके बाद उसने तुरंत वन विभाग की टीम को जानकारी दी। आनन फानन में वन विभाग की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए को बचाने का काम शुरू किया गया। वन विभाग की टीम ने पहले पानी में तैर रहे तेंदुएं के लिए एक खटिया को उतारा और बाद में तेंदुवे के लिए पिंजड़े में एक मुर्गी को डालकर कुएं में उतारा गया पहले से डाली गई खटिया पर बैठा तेंदुआ मुर्गी को देखते ही पिंजड़े में घुसा और उसी समय पिंजरे का दरवाजा बंद कर लिया गया और फिर धीरे-धीरे पिंजरे को ऊपर लाया गया।
पढ़ें: शेरों के बीच सोने का अनोखा ऑफर
पढ़ें: हाथी को गुस्से में देख भाग गया शेर
वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मुर्गी को पिंजरे में डालकर तेंदुएं को पिंजरे में कैद करने का तरीका पूरी तरह से कामयाब हो गया और तेंदुएं की जान बच गई। तेंदुएं का निकालने के बाद उसे इलाज के लिए सक्करबाग प्राणी संग्रहालय भेज दिया है वह तेंदुएं की जांच होगी और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया जायेगा।
