विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस रेस्त्रां में जाएं तो थैक्यू और सॉरी जरूर बोलें, नहीं तो लगेगा जुर्माना

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Thu, 08 Sep 2016 04:32 PM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2016 04:43 PM (IST)

अक्सर जब कभी हम घर से बाहर किसी रेस्तरां में खाना खाने जाते हैं तो घर में खाने के मुक़ाबले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

स्पेन के एक कैफे मालिक ने अच्छी आदतों को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी नीति अख्तियार की है जिसके तहत अशिष्ट ग्राहकों से अधिक शुल्क वसूल किया जाता है जबकि ‘कृपया’ और ‘धन्यवाद’ कहने वालों को छूट दी जाती है।

उत्तर-पूर्व स्पेन के कोस्टा ब्रावा पर ललांका के ब्लाउ ग्रिफेउ रेस्त्रां की स्वामी मारिसेल वलेंशिया मैड्रिड ग्राहकों की अशिष्टता से तंग आ चुकी थी। ऐसे में उन्होंने अशिष्ट लोगों को दंडित करने के लिए एक मूल्य निर्धारण प्रणाली शुरू की है।

दैनिक ‘द लोकल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अशिष्ट ग्राहकों से एक कॉफी की कीमत पांच यूरो वसूल की जाती है जबकि कृपया कहने वाले लोगों से 3.5 यूरो। ज्यादा विन्रम ग्राहकों को पहले सामान दिया जाता है और ‘गुड मार्निंग’ कहा जाता है। साथ ही उन्हें केवल 1.30 यूरो का ही भुगतान करना पड़ता है।

पढ़ें- क्या आप इस Parle-G गर्ल के बारे में जानते हैं जो सिर्फ इसी बिस्किट को खाकर जिंदा है

उन्होंने ‘द लोकल’ से कहा कि मैंने खिड़की पर एक सूची लगायी है जिसमें शुल्क व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई है और सभी अंतर के बारे में बता दिया गया है। अब लोग सभी मामलों में काफी विन्रम हो गए हैं और वास्तव में इससे दैनिक जीवन में सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि यहां तक कल कुछ बच्चों ने अपने माता-पिता से कृपया कहने के लिए कहा, ऐसे में यह काम कर रहा है। कोलंबियाई मूल की 41 वर्षीय महिला पिछले नौ साल से अपने पति के साथ मिल कर रेस्त्रां चला रही है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।