विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

90 की पत्नी के वियोग में 95 के पति ने तोड़ा दम

By Babita kashyapEdited By:
Published: Fri, 12 Feb 2016 03:09 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 03:26 PM (IST)

95 साल के खेमला पटेल की 90 साल की पत्नी जयंती की तबीयत कुछ दिन से नाजुक चल रही थी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मध्य प्रदेश में दूरस्थ जंगलों के बीच बसे हीरापुर गांव से ऐसी खबर आई, जिसने मियां-बीवी के अटूट प्रेम की दास्तां बयां कर दी। हुआ यूं कि बुधवार आधी रात को 90 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दो घंटे बाद महिला के 95 वर्षीय पति को जब इसकी खबर लगी तो वियोग में वे भी चल बसे। इस अटल प्रेम को गांव वालों ने भी पूरा सम्मान दिया। एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया। अत्येष्टि से पहले दोनों को दूल्हा-दुल्हन की तरह सजाया गया।

95 साल के खेमला पटेल की 90 साल की पत्नी जयंती की तबीयत कुछ दिन से नाजुक चल रही थी। रात में उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई और उनके प्राण निकल गए। गांव के पूर्व सरपंच बलराम आदिवासी ने बताया कि खेमला और जयंती की शादी को 74 साल से ज्यादा हो गए थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। जयंती ने कई बार खेमला से कहा कि वह दूसरी शादी कर लें, लेकिन वह इसके लिए राजी न था। खेमला ने अपने दोनों छोटे भाइयों को ही बेटों की तरह पाला। उनके साथ ही यह बुजुर्ग दंपति सालों से रह रहा था।

56 साल से ये पति कर रहा है पत्नी की सेवा

20 साल से कर रहा है प्रेमिका का इंतजार

साभार: नई दुनिया ब्यूरो