56 साल से ये पति कर रहा है पत्नी की सेवा
शंघाई। पूर्वी चीन के शैनडोंग प्रांत के 84 वर्षीय डू युनाफा और उनकी पत्नी की कहानी आज दुनिया भर के करोड़ों युगलों के लिए किसी प्रेरणास्नोत से कम नहीं है। डू की पत्नी रहस्यमयी बीमारी की चपेट में हैं और उनके पूरे शरीर को लकवा मार गया है। पिछले 56
शंघाई। पूर्वी चीन के शैनडोंग प्रांत के 84 वर्षीय डू युनाफा और उनकी पत्नी की कहानी आज दुनिया भर के करोड़ों युगलों के लिए किसी प्रेरणास्नोत से कम नहीं है। डू की पत्नी रहस्यमयी बीमारी की चपेट में हैं और उनके पूरे शरीर को लकवा मार गया है। पिछले 56 साल से ये महाशय अपनी पत्नी की समर्पित भाव से सेवा-सुश्रुषा में लगे हुए हैं।
20 साल से स्टेशन पर कर रहा है प्रेमिका का इंतजार
आखिर क्यों? पत्नी को बांधा है रस्सियों से
पत्नी की परेशानी के चलते उन्हें 1959 में अपनी कोयले की खदान वाली नौकरी भी छोडऩी पड़ी। शादी के बाद महज पांच माह सुखमय दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने के बाद से ही उनकी पत्नी रहस्यमयी बीमारी के चलते बिस्तर पर हैं। पत्नी की इस बीमारी पर डू के कई दोस्तों से उन्हें तलाक लेकर दूसरी शादी का सुझाव भी दिया, लेकिन डू ने इंकार करते हुए अपनी नौकरी छोड़ पूरा समय पत्नी की सेवा में लगाना शुरू किया। पिछले छह दशक से डू हर रोज अपनी पत्नी को चम्मच से खाना खिलाते हैं, नहलाते हैं, परंपरागत चीनी औषधियों की खुराक देते हैं और अलग-अलग अस्पताल में इस उम्मीद में ले जाते हैं कि शायद कोई इलाज काम कर जाए।