विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

20 साल से कर रहा है प्रेमिका का इंतजार

By Babita kashyapEdited By:
Published: Fri, 11 Dec 2015 11:31 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2015 10:09 AM (IST)

प्रेमी-प्रेमिका के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे । लेकिन आज के युग में ऐसे प्रेम करने वाले लोग शायद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

20 साल से स्टेशन पर कर रहा है प्रेमिका का इंतजार

प्रेमी-प्रेमिका के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे । लेकिन आज के युग में ऐसे प्रेम करने वाले लोग शायद ही देखने को मिले।

एक ऐसी ही यादगार प्रेम कहानी बन गयी है ताइवान के इस इंसान की जिसकी प्रेम कहानी सुन आप भी दंग रह जाएंगे। ताइवान के रेलवे स्टेशन के बाहर एक शख्स 20 साल से अपनी प्रेमिका का इंतजार कर रहा है। जिससे उसकी प्रेमिका ने डेट पर जाने का वादा किया था।

पढ़ें: आखिर क्यों? पत्नी को बांधा है रस्सियों से

पढ़ें: मृत मां की बात मानी तो मिल गया ब्वॉयफ्रेंड

सूत्रों के अनुसार ताइवान के शिबुया स्टेशन के बाहर आह जी पिछले 20 साल से खड़े हैं। उन्हें इंतजार है अपनी उस हमसफर का जो उन्हें सफर के दौरान में ट्रेन में मिली थी, और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। दोनों ने डेट पर मिलने का वादा किया और मिलने की जगह तय हुई शिबुया स्टेशन के सामने की जगह।

20 साल पहले का वो दिन है और आज का दिन। वादा करने के बाद आह जी की प्रेमिका वहां नहीं पहुंची, फिर भी आह जी उसका इंतजार कर रहे हैं। इस उम्मीद में जी रहे हैं, कि वो कभी न कभी तो आएगी ही। आह जी की प्रेमिका का नाम हचिको है। अब आह जी ने हचिको के लिए अपना सब कुछ छोड़ दिया है। उसके घर वाले वहीं पर उसको खाना और कपड़े दे जाते हैंऔर घर चलने की बहुत मिन्नतें करते हैं।

लेकिन मोहब्बत के आगे सब कुछ ठुकरा चुके आह जी अब भिखारी का जीवन जी रहे हैं। उन्हें अभी भी अपनी प्रेमिका का इंतजार है उनका मानना है कि उसके आते ही सब ठीक हो जाएगा।

सबसे मोटी दुल्हन, एक हफ्ते में खाती है....

कुछ ऐसा हुआ कि शादी के जोड़े में अस्पताल पहुंची दुल्हन