Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन में है हरे रंग का इंसान

    By Edited By:
    Updated: Wed, 11 Sep 2013 03:04 PM (IST)

    खाने की बात आती है तो खाने के शौकीन अपनी पसंद की कोई चीज छोड़ना नहीं चाहते। चाहे वह कहीं की चीज हो, कोई भी चीज हो। लेकिन जनाब कई बार यह खाने की पसंद ब ...और पढ़ें

    Hero Image

    खाने की बात आती है तो खाने के शौकीन अपनी पसंद की कोई चीज छोड़ना नहीं चाहते। चाहे वह कहीं की चीज हो, कोई भी चीज हो। लेकिन जनाब कई बार यह खाने की पसंद बहुत भारी पड़ जाती है। कहते हैं अति हर चीज की बुरी होती है। खाना जहां जीने के बहुत जरूरी है वहीं बहुत ज्यादा खाना भी आपको परेशान कर सकता है। आप सोच भी नहीं सकते कि कई बार बहुत ज्यादा खाना आपको राक्षस बना सकता है। सचमुच वाला राक्षस! जैसे इस आदमी के साथ हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन का 24 वर्षीय हे यॉंग का शरीर हल्क की तरह हरे रंग का हो गया। वह डर गया कि ऐसा क्यों और कैसे हो गया। कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई भी इसका सही कारण नहीं बता सका। अंतत: यॉंग ने गिझाऊ प्रांत के अस्पताल से संपर्क किया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। यॉंग को एक लिवर इंफेक्शन हो गया था। इसी कारण उसका शरीर भी हरे रंग का हो गया था। लेकिन यह इंफेक्शन हुआ कैसे यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

    दरअसल यॉंग को सी फूड घोंघा बहुत पसंद था। पिछले दो महीनों से वह हर रोज यही खा रहा था। तभी से उसके पेट में दर्द हो रहा था लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस महीने उसके पेट का दर्द ज्यादा हो गया और उससे भी अजीब यह था कि उसके शरीर का रंग, यहां तक कि आंखों का सफेद हिस्सा भी हरा हो गया था। वह किसी जंगली प्राणी सा दिख रहा था। डरकर उसने कई डॉक्टरों से दिखाया लेकिन कोई भी इसका कारण समझ नहीं सका। आखिर में जब वह गिझाऊ प्रोविंस हॉस्पिटल गया तो वहां के डॉक्टरों ने उसे लिवर इंफेक्शन की बात बताई। दरअसल उसके पेट में जोंक हो गया था। इसी कारण उसका शरीर भी हरे रंग का हो गया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके शरीर से 10 एमएम लंबा, 8 एमएम चौड़ा और 2 एमएम मोटा 4 जोंक निकाला तब कहीं जाकर उसकी हालत में सुधार हुआ।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर