विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ 50 हजार में हो सकता है ये गांव आपका

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 28 Mar 2017 03:52 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 09:04 AM (IST)

खास बात यह कि यह गांव भी कोई साधारण गांव नहीं बल्कि 11वीं सदी से भी पुराना एक ऐतिहासिक गांव है।

सिर्फ 50 हजार में हो सकता है ये गांव आपका
सिर्फ 50 हजार में हो सकता है ये गांव आपका

 अगर आप एक अदद घर खरीदने के लिए सालों से पैसा जुटा रहे हैं तो आप इस ऑफर को सुनकर दंग रह सकते हैं। अब आप एक घर नहीं पूरा का पूरा गांव खरीद सकते हैं वह भी एक 100 सीसी की मोटरसाइकिल से भी कम कीमत पर। खास बात यह कि यह गांव भी कोई साधारण गांव नहीं बल्कि 11वीं सदी से भी पुराना एक ऐतिहासिक गांव है।

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर एक गांव है 'मेगयर'। इस ऐतिहासिक गांव की आर्थिक हालत काफी खस्ता हो चुकी थी। गांव की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मेयर क्रिस्टोफ पेजर ने एक अनूठा तरीका ढूंढ़ निकाला। पैसे जुटाने के लिए उन्होंने पूरा गांव ही किराये पर देने का फैसला किया है। इसके लिए आपको ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। सिर्फ 700 यूरो यानी 50 हजार रुपये देकर आप एक दिन के लिए इस गांव के मालिक बन सकते हैं।
पेजर के अनुसार इस ऑफर में कई लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। पिछले कुछ दिनों में 1000 से ज्यादा लोगों ने इस बारे में पूछताछ की और करीब 400 लोगों ने इस गांव को बुक कराया है। किराये के रूप में मिलने वाली राशि गांव के विकास पर खर्च किया जाएगा।
इस गांव में 7 गेस्ट हाउस है जिनमें 39 लोग आराम से रह सकते हैं। गांव को किराये पर लेने वाले को 4 सड़कें, एक बस स्टॉप, एक मुर्गी पालन घर, 6 घोड़े, 2 भैंसे, 3 भेड़ें और 10 एकड़ खेत भी मिलेगा। यही नहीं गांव किराए पर लेने वाले को अस्थायी तौर पर गांव के डिप्टी मेयर का पद भी दिया जाएगा। यहां आने वाले टुरिस्ट अपनी पसंद के अनुसार गलियों के नाम बदल सकते हैं और उन्हें यहां स्थित खेल के मैदान को नए रंग में ढाल सकने की भी छूट होगी।
यह भी पढ़ें: 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।