क्रिसमस मनाया तो 5 साल की कैद
पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से हो रही है। वहीं बोर्नियो द्वीप पर स्थित ब्रुनई एक मुस्लिम देश है यहां के सुल्तान ने क्रिसमस न मनाने की घोषणा की है और अगर किसी ने सुल्तान की बात का उल्लंघन कर क्रिसमस मनाया या सैंटा क्लोज की ड्रेस
पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से हो रही है। वहीं बोर्नियो द्वीप पर स्थित ब्रुनई एक मुस्लिम देश है यहां के सुल्तान ने क्रिसमस न मनाने की घोषणा की है और अगर किसी ने सुल्तान की बात का उल्लंघन कर क्रिसमस मनाया या सैंटा क्लोज की ड्रेस में देखा गया तो उसे 5 साल की कैद हो जाएगी।
गैर मुस्लिम लोगों को इस संबंध में छूट है। आदेश के अनुसार गैर मुस्लिम लोग यहां क्रिसमस मना सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें सरकार से इजाजत लेनी पड़ेगी। साथ ही गैर मुस्लिमों को यह हिदायत भी दी गई है कि वे क्रिसमस का त्यौहार सिर्फ अपने समुदाय में ही मनाये। इस देश की कुल आबादी का लगभग 65 फीसदी मुस्लिम है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।