विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थ डे कैंडल पर फूंक मारते ही बाहर आ गयी बत्तीसी

By Babita kashyapEdited By:
Published: Thu, 12 Nov 2015 02:14 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2015 02:18 PM (IST)

सोचिये अगर आपके बर्थडे का मौका हो आपका पूरा परिवार और रिश्तेदार उपस्थित हो और अचानक कुछ ऐसा हो जाये ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सोचिये अगर आपके बर्थडे का मौका हो आपका पूरा परिवार और रिश्तेदार उपस्थित हो और अचानक कुछ ऐसा हो जाये जिसकी आपने कल्पना भी न की हो।

जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ ब्रिटेन में रहने वाली बोनिटो परिवार की 102 वर्ष की दादी लुईस बोनिटो के साथ। सारा परिवार और रिश्तेदार 102 वर्ष की दादी लुईस का बर्थ डे का जश्न मनाने की तैयार कर रहे थे। टेबल पर केक को सजाया गया कैंडल जलायी गयी और दादी को कुर्सी पर बैठाया गया। लेकिन जैसी ही दादी ने केक पर लगी कैंडल बुझाने के लिए फूंक मारी उनकी बत्तीसी बाहर निकल आयी। यह देखते ही वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। उम्र के इस पड़ाव का पर दादी के साथ ऐसा होगा ऐसा किसी को भी अंदाजा नही थी। सोशल साइटस पर दादी के बर्थ डे का यह वीडियो और फोटो वायरल हो चुकी है और बहुत पसंद भी की जा रही है।