विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी से मिला सेना प्रमुखों का दल, सुरक्षा हालात की दी जानकारी

By Manoj YadavEdited By:
Published: Sat, 24 Sep 2016 01:08 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 03:28 PM (IST)

उड़ी हमले के बाद पीएम आज हबार कोई सार्वजनिक सभा को संबोधित करने जा रहे हैं। जिसके पहले पीएम ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर सेना प्रमुखों की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने उड़ी हमले को लेकर तीनों सेना प्रमुखों से बातचीत की। साथ ही सीमा पार हो रही युद्ध की तैयारियों और यहां की जवाबी कार्रवाइयों के संबंध में बातचीत हुई।

आपको बता दें, उड़ी हमला जिसमें 18 बहादुर सैनिकों की जान चली गई थी, उसके बाद पीएम मोदी आज केरल के कोझिको़ड में पहली जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। ऐसे में पीएम की ओर से देश की सुरक्षा और उड़ी हमले की जवाबी कार्रवाई को लेकर बयान आने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक इसी वजह से पीएम मोदी ने सेना के तीनों प्रमुखों से मुलाकात की और सेना द्वारा भविष्य में उठाए जाने वाले विकल्पों पर भी चर्चा की।

पढ़ेंः कश्मीर के बाद अब बलूच पर भी फंसा पाक, EU ने दी प्रतिबंध लगाने की धमकी

वहीं पाकिस्तान और रुस के बीच होने वाले सैन्य अभियान को लेकर भी रूस के सैनिकों का दल इस्लामाबाद पहुंच गया है। ऐसे में रूस और भारत के बिगड़ते रिश्तों को लेकर भी पीएम मोदी से जवाब की उम्मीद होगी।

...भारत के पास एक ऐसा विकल्प जो पाक को सबक सिखाने के लिए है पर्याप्त

सूत्रों के मुताबिक इन सभी मुद्दों पर पीएम को क्या जवाब देना है, इसी को लेकर पीएम मोदी ने सेना प्रमुखों से मुलाकात की है।

इस मुलाकात में नौसेना प्रमुख सुनील लांबा के स्थान पर उप नौसेना प्रमुख मौजूद रहे।

नवाज शरीफ के ना 'पाक' बोल, उड़ी हमले को बताया कश्मीरियों का बदला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।