विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी के जींस पहनने पर मचा बवाल और हो गई मां की हत्या

By Edited By:
Published: Wed, 12 Jun 2013 10:45 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2013 10:47 AM (IST)

क्या जींस, टॉप पहनना वाकई जुर्म है? यदि नहीं तो बन्नादेवी क्षेत्र के ज्वालाजीपुरम में मंगलवार की रात एक बिटिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़। क्या जींस, टॉप पहनना वाकई जुर्म है? यदि नहीं तो बन्नादेवी क्षेत्र के ज्वालाजीपुरम में मंगलवार की रात एक बिटिया के जींस पहनने पर इतना बवाल क्यों बरपा? पहले तो महिला ने जींस पर कमेंट किया मगर जब युवती ने सवाल दागा तो आग बबूला हो चुकी महिला अपने हथियारबंद परिवारीजनों को बुला लाई। जमकर पथराव और फायरिंग हुई। आरोपियों ने तमंचे की बटों से पीट-पीट कर जींस वाली बेटी की मां की हत्या कर दी। इस दौरान कई लोग चुटैल भी हो गए। मौके पर एसपी सिटी, सीओ के अलावा एसओ फोर्स के साथ पहुंच गए।

बन्नादेवी क्षेत्र के ज्वालाजीपुरम में नेत्रपाल दुबे का परिवार रहता है। घर में बीवी कमलेश दुबे और बिटिया गुंजन के अलावा भाई- भाभी मौजूद थे। इन दिनों छुट्टियां चल रही हैं, सो गुंजन ने जींस और शर्ट पहन ली। वह घर के पास खड़ी थी, तभी पड़ोस की आंटी आईं और उन्होंने गुंजन की ड्रेस पर कमेंट कर दिया।

इस पर डिग्री कालेज से एमए कर रही गुंजन ने कहा कि आंटी इस तरह कमेंट करना आपको शोभा नहीं देता। आंटी से हो रही बेटी की नोकझोंक की आवाज सुनकर गुंजन की मां कमलेश दुबे (52) दरवाजे पर आ गई और पड़ोसन महिला के कमेंट करने पर आग बबूला हो गई। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बीचबचाव भी कर दिया गया। मगर पड़ोसन फूलवती के दिल की आग शांत नहीं हुई और वह अपने परिजनों को लेकर नेत्रपाल दुबे के घर पर आ धमकी। आंटी के परिवारीजनों ने आते ही मारपीट और फायरिंग भी कर दी।

इस दौरान कमलेश दुबे के सिर पर प्रहार किए गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नर्सिग होम लाया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर सीओ ज्ञानेंद्र सिंह एवं एसओ देहलीगेट डा.विनोद पायल आ गए और घटना के बारे में जानकारी ली। मौके पर पड़ोसी बेटी पर कमेंट करने वाली आंटी और अन्य कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।