चीन को देखते हुए भारत-अमेरिका के बीच मालाबार नेवी ड्रिल होगी अपग्रेड
अगले वर्ष हिंद माहासागर क्षेत्र में भारत, अमेरिका और जापान के बीच नौसेना का अभ्यास होगा। यह अभ्यास मालाबार सीरीज के तहत किया जाएगा।
नई दिल्ली (जेएनएन)। भारत और अमेरिका हर वर्ष मालाबार सीरीज के तहत होने वाली नौसेना एक्सरसाइज को अपग्रेड करने पर विचार कर रहे हैं। इस अभ्यास में जापान भी एक सदस्य बन गया है। यह अभ्यास एंटी सबमरीन वारफेयर ऑपरेशन को लेकर किया जाएगा। यह अभ्यास उस वक्त होना है, जब भारत लगातार चीन के बढ़ते कदमों पर अपनी निगाह बनाए हुए है।
दरअसल चीन की परमाणु पनडुब्बी के हिंद महासागर में मौजूद होने की आशंका भारत की चिंता का सबब बनी हुई है। भारतीय नौसेना ने चीन की करीब छह ऐसी पनडुब्बियों को अपने राडार पर इंगित किया है। इस अभ्यास को लेकर भारत और अमेरिका के नौसेना चीफ के बीच बातीचीत हुई है। इसकी जानकारी देते हुए भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा और यूएस 7वीं फ्लीट के कमांडर वाइस एडमिरल जोसफ पी. ओकोयन ने कहा कि तीनों देशों के बीच होने वाली यह एक्सरसाइज अगले वर्ष हिंद महासागर क्षेत्र में होगी।
INS बेतवा को सीधा करने के लिए भारत के पास नहीं कोई क्रेन, लेंगे विदेशी मदद
इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के लॉन्ग रेंज मिसाइल से युक्त P-8I पोसीडॉन मेरिटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट और यूएस नेवी का P-8A भी हिस्सा लेगा। यह दोनों मिलकर क्षेत्र में मौजूद पनडुब्बियों की जानकारी को साझा करेंगे। इस अभ्यास के दौरान कई दूसरे अभ्यास भी किए जाएंगे। एंटी सबमरीन वारफेयर इनमें से सबसे अहम है। P-8I एयरक्राफ्ट एडवांस्ड राडार सिस्टम से लैस होने के साथ-साथ हारपून ब्लॉक -II मिसाइल से भी युक्त है। इसमें MK-54 लाइटवेट टारपिडो और रॉकेट भी मौजूद हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।