कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक, आम जनजीवन पर असर
आज सुबह से ही दिल्ली के अलावा सोनीपत, गाजियाबाद,फरीदाबाद और नोएडा जैसे इलाकों में गहरा कोहरा छाया हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। आज सवेरे से ही उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है जो ठिठुरन पैदा कर रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में नजर आ रहा है जिससे की कोहरा और ठंड बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी वैसे वैसे मैदानी इलाकों में ठंड और ज्यादा बढ़ती जाएगी।
आज सुबह से ही दिल्ली के अलावा सोनीपत, गाजियाबाद,फरीदाबाद और नोएडा जैसे इलाकों में गहरा कोहरा छाया हुआ है। इसके अलावा तापमान में भी जबरदस्त कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।