विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन है आतंकी अब्दुल करीम टुंडा?

By Edited By:
Published: Sat, 17 Aug 2013 12:21 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2013 01:35 PM (IST)

लश्कर-ए-तैयबा का बम एक्सपर्ट अब्दुल करीब टुंडा भारत में हुई कई हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लश्कर-ए-तैयबा का बम एक्सपर्ट अब्दुल करीब टुंडा भारत में हुई कई हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी जरूर है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के पिलखुवा का रहने वाला अब्दुल करीब टुंडा 1980 में कभी अपनी एक होम्योपैथिकदवाइयों की दुकान चलाता था।

इसके बाद जब वह आतंकी संगठनों के संपर्क में आया तो न सिर्फ उसने अपनी दुकान को बंद कर दिया बल्कि भारत में आतंक फैलाने का भी काम किया।

टुंडा दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद का करीबी है। वह भारत में 1996 से 1998 के बीच अलग-अलग जगहों पर हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड भी है। पाकिस्तान से जिन बीस आतंकियों के प्रत्यर्पण की मांग भारत ने की थी उसमें टुंडा का भी नाम शामिल था। इस लिस्ट में लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद, जैश ए मोहम्मद का मौलाना अजहर मसूद अल्वी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले कई वर्षो से अब्दुल करीब टुंडा आतंकी हाफिज सईद से लगातार संपर्क में रहा है।

टुंडा 1996 से 1998 के बीच दिल्ली, पानीपत, सोनीपत, लुधियाना, कानपुर और वाराणसी में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड था। 1990 में उसके बांग्लादेश में मारे जाने की भी खबर आई थी। इसके बाद एक बार खबर यह भी आई कि उसको केन्या में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन बाद में केन्या की पुलिस ने कहा कि पकड़ा गया व्यक्ति टुंडा नहीं है। गौरतलब है कि लश्कर का बम एक्सपर्ट

बम बनाते समय हुए धमाके में टुंडा अपना एक हाथ गंवा चुका है।

1997 के दौरान वह कराची, केन्या और पश्चिम एशिया के देशों में जाता रहा है। बीते कुछ दशक में वह बांग्लादेश और पाकिस्तान में अपनी भूमिका दर्ज कराता रहा है। 2000 से 2005 तक माना जाता था कि टुंडा मर चुका है, लेकिन 2005 अब्दुल रजाक मसूद की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि टुंडा अभी भी जिंदा है। जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा को फैलाने की जिम्मेदारी एक समय में टुंडा ने ही निभाई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर