विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुमार विश्‍वास मामले में मीडिया पर जमकर बरसे केजरीवाल

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 05 May 2015 04:27 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2015 04:49 PM (IST)

कुमार विश्‍वास मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी चुप्‍पी तोड़ते हुए मीडिया पर आप नेताओं के बच्‍चों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कुमार विश्वास मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया पर आप नेताओं के बच्चों और परिवार के सदस्यों को टार्गेट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुमार विश्वास और आप की महिला कार्यकर्ता के बीच उठे अवैध संबंध के सवाल पर वह या उनकी सरकार कुछ नहीं कहेगी। इस बारे में उन्होंने चुप रहने का फैसला किया है।

उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि पिछले दो-तीन माह से ही मीडिया आप के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटी है। केजरीवाल ने मीडिया से अपील की है कि वह उनके बच्चों, पत्नियाें और परिवार के अन्य सदस्यों को टार्गेट न करें आैर उन्हें बख्श दें। दिल्ली के सीएम ने इस मुद्दे पर पत्रकारों के पूछ गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिस महिला ने आयोग में कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, वह खुद इन संबंधों से नकार रही है। इसके साथ कुमार विश्वास ने भी इस तरह के किसी संबंध का खंडन किया है।

कुमार विश्वास मामले पर महिला आयोग की पीसी में हंगामा

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह काफी कुछ सफाई देते आए हैं लेकिन कल पार्टी के सदस्य कुमार विश्वास के साथ जो हुआ वह अशोभनीय है, लिहाजा अब वह इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे। केजरीवाल ने कहा कि यह मामला मीडिया में आने के बाद कुमार का पूरा परिवार सदमे में है। यहां तक की उनकी बच्ची से इस बारे में सवाल किया जा रहा है कि क्या उनके पिता के महिला के साथ संबंध हैं।

उनका कहना है कि इस मामले में उनके पास चुप रहने के अलावा कोई ओर चारा नहीं है, लिहाजा वह कुछ समय के लिए मीडिया में शांत हो रहे हैं।

पढ़ें: विश्वास ने पत्रकारों से पूछा,आपके घर में बहन-बेटी नहीं हैं क्या?

भाजपा महिला मोर्चा ने किया कुमार विश्वास के खिलाफ प्रदर्शन