विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र में बड़ी जीत की अपेक्षा थी, यह जीत भी बड़ी है: गडकरी

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sun, 19 Oct 2014 02:54 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 02:56 PM (IST)

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई है। हलांकि महाराष्ट्र के नतीजे भाजपा के अपेक्षा के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई है। हलांकि महाराष्ट्र के नतीजे भाजपा के अपेक्षा के मुताबिक नहीं हैं फिर भी कहा जा सकता है कि भाजपा ने अपने विरोधियों को काफी पीछे छोड़ दिया है, खास कर अपने प्रवल विरोधी कांग्रेस को। इस जीत-हार पर राजनीतिक दल के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है:---

- महाराष्ट्र-हरियाणा के बाद जम्मू-कश्मीर में भी सरकार बनाएंगे।

राजीव प्रताप रूड़ी, भाजपा

- महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत की अपेक्षा थी। फिर भी यह जीत बड़ी है। इसके लिए मैं यहां की जनता को धन्यवाद देता हूं। मोदी के नेतृत्व में विकास की जो नई लहर चल रही है उसे लोगों का समर्थन मिला है। मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी कम होगी। मैं दिल्ली में ही खुश हूं। दिल्ली में अच्छा काम कर रहा हूं। गंगा पर काम कर रहा हूं। मैं महाराष्ट्र नहीं जाना चाहता हूं। मुख्यमंत्री पद पर पार्टी नेतृत्व जो फैसला लेगा वो सर्वमान्य होगा। सरकार के लिए समर्थन लेने के मुद्दे पर शाम को होने वाली पार्टी की बैठक में चर्चा होगी।

नितिन गडकरी, भाजपा

- उम्मीद करता हूं हरियाणा की नई सरकार विकास कायरें को जारी रखेगी, जो हमने पिछले 10 साल के अपने शासन काल में किए हैं।

जनता का जनादेश सर आंखों पर। पार्टी की हार को स्वीकार करता हूं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुख्यमंत्री हरियाणा

- महाराष्ट्र में हमारा ही मुख्यमंत्री होगा। राज्य में पारदर्शी सरकार बनेगी।

देवेंद्र फड़नवीस, भाजपा

- हमें लगता है हम इससे बेहतर कर सकते थे। यहां हम दो सत्ताधारियों से लड़ रहे थे। इनमें से एक हमारी मित्र रही भाजपा जिसकी केंद्र में सरकार है और दूसरी कांग्रेस-राकांपा की राज्य सरकार। इन दोनों की सत्ता की ताकत के बीच एक अकेला शेर खड़ा था। फिर भी हम यहां तक पहुंचे।

संजय राउत, शिवसेना

- भाजपा से अब कटुता नहीं। भाजपा-शिवसेना हाथ मिलाने को तैयार।

अनिल देसाई, शिवसेना

- जनता ने मोदी के विजन को स्वीकार किया। जो भाजपा के घोषणापत्र का साथ दे वो आगे आएं। महाराष्ट्र में समर्थन के मुद्दे पर भाजपा की केंद्र व प्रदेश इकाई दोपहर के बाद फैसला करेंगे।

किरीट सौमेया, भाजपा