विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़कियों को स्‍कूल से ही सिखानी होगी आत्‍मरक्षा : बस्‍सी

By vivek pandeyEdited By:
Published: Wed, 10 Dec 2014 11:02 AM (IST)Updated: Wed, 10 Dec 2014 12:39 PM (IST)

उबर कांड के बाद महिला सुरक्षा को लेकर दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर ने अपनी चिंता जाहिर की है। दिल्‍ली में महिलाओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। उबर कांड के बाद महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने अपनी चिंता जाहिर की है। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि दिल्ली पुलिस इसके लिए प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को बचपन से ही आत्मरक्षा की सीख देने की अपील की। बस्सी के अनुसार 'मैं सरकार से अपील करुंगा कि स्कूलों के पाठ्यक्रम में ही महिलाओं के लिए आत्मरक्षा विषय को जोड़ा जाए।' उल्लेखनीय है कि दिल्ली में लगातार होती रेप और छेड़खानी की घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस की छवि को काफी धक्का लगा है। धौला कुंआ और 16 दिसंबर जैसे बड़े मामलों में पुलिस की काफी फजीहत हुई थी। इन घटनाओं के बाद कई नियमों और कानूनों में बदलाव किए गए थे। ऐसे में अब लोगों का सवाल है कि हालात बदल क्यों नहीं रहे हैं ?

जानिए : उबर कांड की पीडि़ता ने क्या जताई इच्छा

जानिए : न्यू जर्सी की महिला से भी की थी शिव ने छेड़खानी

पढ़ें : निजी कारों से टैक्सी सर्विस चला रहे 3000 ट्रेवल एजेंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।