विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विहिप करेगा राजनीतिक रोड मैप का एलान

By Edited By:
Published: Sat, 30 Mar 2013 09:16 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 30 Mar 2013 09:38 PM (GMT+05:30)

अहमदाबाद [शत्रुघ्न शर्मा]। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की स्वर्ण जयंती पर रखे गए विशाल हिंदू संगम में सर संघचालक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अहमदाबाद [शत्रुघ्न शर्मा]। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की स्वर्ण जयंती पर रखे गए विशाल हिंदू संगम में सर संघचालक मोहन भागवत समेत कई हिंदूवादी नेताओं की मौजूदगी में विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या भारतीय राजनीति के लिए दीर्घकालीन योजना का एलान करने वाले हैं। मुख्यमंत्री मोदी समेत प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस के सांसद व विधायकों को भी संगम का न्योता दिया गया है। अहमदाबाद के कांकरिया फुटबाल मैदान में रविवार सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले संगम में प्रदेश के 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत, विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राघवजी रेड्डी, विहिप केंद्रीय मंडल के सदस्य विनायक राव देशपांडे समेत हिंदूवादी विचारधारा के दर्जनों नेता संगम में शिरकत करेंगे। तोगडि़या ने बताया कि हिंदू संगम में देश की भावी राजनीति को दिशा देने की दीर्घकालीन योजना का एलान होगा। उन्होंने बताया कि यह संगठन का कार्यक्रम है, जिसमें आमतौर पर नेता मंच पर नजर नहीं आते हैं। समारोह में आने वाले नेता बतौर कार्यकर्ता शिरकत करते हैं। तोगडि़या रविवार को अहमदाबाद के हिंदू संगम के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल रवाना हो जाएंगे। विहिप के प्रदेश महामंत्री रणछोड़ भरवाड ने बताया कि संगम के जरिए गुजरात के सभी 18 हजार गांवों में संगठन को मजबूत किया जाएगा। फिर देश के अन्य राज्यों में भी संगठन को दुरुस्त किया जाएगा। विहिप अब खुद को राजनीतिक अभियान के लिए तैयार कर रहा है, जिसके लिए संघ का भी खुला समर्थन मिल गया है। विहिप कुंभ मेले के संत सम्मेलन में की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने व अयोध्या में राममंदिर आंदोलन को तेज करने की कवायद शुरू करेगा।

दिग्गजों की मौजूदगी से राजनीतिक माहौल गर्म

संगम से पहले अहमदाबाद में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। सर संघचालक मोहन भागवत शनिवार को अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वह भारतीय विचार मंच के सेमिनार और राजनीति व हिंदू विचारधारा पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी भी अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर