Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: बागियों की सदस्यता समाप्ति के बाद कुछ यूं होगा राजनैतिक परिदृश्य

    By kishor joshiEdited By:
    Updated: Sun, 27 Mar 2016 08:46 AM (IST)

    उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के बागी नौ विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी है जिससे जादुई आंकड़ा एक बार फिर मुख्यमंत्री हरीश रावत के पक्ष में ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के बागी नौ विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी है जिससे जादुई आंकड़ा एक बार फिर मुख्यमंत्री हरीश रावत के पक्ष में होना तय माना जा रहा है। उत्तराखंड विधानसभा के मौजूदा निर्वाचित सदस्य 70 हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: उत्तराखंड का सियासी संकट: बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त

    इनमें नौ की सदस्यता समाप्त हो जाने पर शेष सदस्यों की संख्या रह जाएगी 61 और कांग्रेस के 27। छह विधायक सत्तारूढ़ कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं, इनमें दो बसपा, तीन निर्दलीय और एक उक्रांद का है। इस तरह कांग्रेस 33 विधायकों के सहारे अपनी सरकार बचाने में कामयाब हो सकती है, बशर्ते केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लागू करने के विकल्प पर अमल न करे।

    कांग्रेस-27

    भाजपा-28

    निर्दलीय-3

    बसपा-2

    उक्रांद-1

    मनोनीत सदस्य-1

    (नोट : 70 सदस्यीय विधानसभा में 71वां सदस्य एंग्लो इंडियन मनोनीत होता है। कांग्रेस के विधायकों की संख्या पहले 36 थी जिनमें से 9 की सदस्यता समाप्त होने से पर यह संख्या 27 रह गई है।)