ब्रिटिश एयरवेज से अमजद अली का करोड़ों का सरोद गायब
लंदन से दिल्ली लौटते वक्त पद्मविभूषण सरोदवादक उस्ताद अमजद अली खान का अजीज सरोद लापता हो गया है। सूचना है कि ब्रिटिश एयरवेज की जिस फ्लाईट से वे आ रहे थे उसी में से यह कहीं गायब हो गया है।
नई दिल्ली। लंदन से दिल्ली लौटते वक्त पद्मविभूषण सरोदवादक उस्ताद अमजद अली खान का अजीज सरोद लापता हो गया है। सूचना है कि ब्रिटिश एयरवेज की जिस फ्लाईट से वे आ रहे थे उसी में से यह कहीं गायब हो गया है। 45 साल से भी ज्यादा पुराने इस सरोद से उस्ताद की काफी यादें भी जुड़ी हुई हैं। वे अपनी पत्नी शुभलक्ष्मी के साथ लौट रहे थे। गायब सरोद की कीमत 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
28 जून को वे भारत लौटे थे और चार से पांच घंटे तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें उन्हें सरोद नहीं मिला। इसके बाद कहा गया कि सरोद अगली फ्लाईट से आएगा लेकिन 48 घंटों बाद भी सरोद के बारे में ब्रिटिश एयरवेज की ओर से कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। उस्ताद के अनुसार यह सरोद उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है और उन्हें इसके नहीं होने से काफी नुकसान होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।