विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी को लेकर लोगों को देशभक्त या देशद्रोही न कहें: शिवसेना

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 22 Nov 2016 07:03 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2016 07:23 PM (IST)

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि नोटबंदी को लेकर भाजपा को अपनी सनक के अनुसार लोगों को देशभक्त या देशद्रोही नहीं बताना चाहिए।

News Article Hero Image

मुंबई, प्रेट्र। भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर नोटबंदी के फैसले को लेकर केंद्र की आलोचना की है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि नोटबंदी को लेकर भाजपा को अपनी सनक के अनुसार लोगों को देशभक्त या देशद्रोही नहीं बताना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 500 और 1000 के नोट बंद करने से आतंकवाद रुक सकता तो पूरी दुनिया इसी तरीके को अपनाती। आतंकवाद वैश्विक समस्या है और हर देश को इससे खतरा है।

उन्होंने कहा, 'आपको (भाजपा को) परेशान और चुपचाप कतार में लगे लोगों को देशभक्ति सिखाने की जरूरत नहीं है। देश के सभी कामों में उनकी मेहनत की कमाई का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आप अपनी सनक और पसंद के अनुसार लोगों पर देशभक्त या देशद्रोही का ठप्पा न लगाएं।'

उद्धव मंगलवार को अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बैंकों में इस्लामिक विंडो शुरू करने के रिजर्व बैंक के प्रस्ताव पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा, 'आप जिला कोऑपरेटिव बैंकों को पुराने नोट बदलने की इजाजत नहीं देते और दूसरी तरफ इस्लामिक बैंकिंग को मंजूरी दे रहे हैं। समझ में नहीं आता कि देश किधर जा रहा है।'

काले धन के खिलाफ लंबी लड़ाई में नोटबंदी अंत नहीं शुरुआत है : पीएम मोदी