विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घाटी में मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, तीन जवान शहीद

By Edited By:
Published: Tue, 27 Sep 2011 01:14 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2011 07:15 PM (IST)

जम्मू- कश्मीर में आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार को भी जारी है। मुठभेड़ में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर में आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार को भी जारी है। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं जबकि तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में यह मुठभेड़ सोमवार को शुरू हुई थी। मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल भी हुआ है। श्रीनगर में सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में अभी तक तीन आतंकी मारे गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के 18वीं ग्रेनेडियर्स के जवानों और पुलिस की टीम ने सोमवार को क्रालपोरा पुलिस थाने के अंतर्गत अवथकुल जंगली इलाके के आस-पास तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें घटनास्थल पर ही दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

अधिकारी ने बताया कि आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ जारी है और घटनास्थल पर और जवानों को उनकी मदद के लिए भेजा जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर