यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आरक्षण की आग में दो और मौतें, सात शहरों में कर्फ्यू जारी
सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बावजूद हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की आग आठवें दिन रविवार को भी ...और पढ़ें

नई दिल्ली/चंडीग़़ढ। सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बावजूद हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की आग आठवें दिन रविवार को भी भ़़डकती रही। उपद्रवी हिंसा में सोनीपत तथा हिसार जिलों एक-एक और मौत हो गई। आंदोलन में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से ज्यादा घायल हुए हैं। भी़ड़ ने गन्नोर रेलवे स्टेशन तथा बसाई स्टेशन के टिकट काउंटर को फूंक दिया। इससे पहले सात स्टेशन जलाए जा चुके हैं।
पढ़ें: जाट आंदोलनः 13 मौतें और 20 हजार करोड़ का नुकसान, हर तरफ कालिख और खून के धब्बे
राज्य में कई और जगहों से हिंसा और आगजनी की खबरें हैं। हालांकि शाम को स्थिति में सुधार को देखते हुए कैथल और उसके नजदीकी शहर कलायत से कर्फ्यू हटा लिया गया। अब सात शहरों में कर्फ्यू जारी है। एसोचैम के मुताबिक, आंदोलन में करीब 20 हजार करो़ड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उधर, आंदोलन के हालात के बारे में सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्री ने सेना को उपद्रवियों से निपटने की खुली छूट दी है।
इस बीच, रात में गृह मंत्री के निवास पर जाट नेताओं के साथ हुई बैठक में भाजपा ने आरक्षण देने पर सहमति जताई है। इसके बाद जाट संघषर्ष समिति के एक नेता ने आंदोलन समाप्त करने की घोषषणा कर दी और आंदोलनकारियों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है।
पढ़ें: जाट आरक्षण आंदोलन की आंच में पानी के लिए तरसी दिल्ली
आंदोलन का असर
- अब तक 1000 ट्रेनों का संचालन बाधित।
- इनमें 736 ट्रेनें रद्द और 105 के मार्ग बदले।
- आंदोलनकारियों ने अब तक 1000 से ज्यादा वाहन आग के हवाले किए।
- सोनीपत में एक कॉलेज तथा एक राइस मिल को आग लगाई गई।
- भिवानी में कई बसों में आगजनी तथा भाजपा सांसद धर्मवीर के घर पर हमला।
- दिल्ली में पानी का संकट, स्कूल बंद।