विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओवैसी के आवास पर लिखा देशद्रोही, हिरासत में

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Thu, 17 Mar 2016 08:13 AM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2016 08:21 AM (IST)

भारत माता की जय नहीं बोलने संबंधी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बयान से नाराज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली । भारत माता की जय नहीं बोलने संबंधी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बयान से नाराज हिंदू सेना के एक कार्यकर्ता ने आवास गेट पर देशद्रोही लिखा पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। पोस्टर लगाते ही पुलिस की निगाह उस पर पड़ी और उसे हिरासत में ले लिया गया।

नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका ओवैसी का पुतला

संसद मार्ग थाना पुलिस ने आरोपी से करीब तीन घंटे तक पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल केरल के मुद्दे पर चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने पहुंचा था। वहां मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था। इसी दौरान एक युवक ओवैसी के 34 अशोका रोड आवास में घुसने की कोशिश की। वह भारत माता की जय के नारे लगा रहा था और उसने अपने शरीर पर 'भारत माता की जय' का पोस्टर भी लगाया हुआ था। युवक ने ओवैसी के आवास के गेट पर पोस्टर लगा दिया। पोस्टर में लिखा था कि देशद्रोही ओवैसी यहीं रहता है।

भारत माता की जयकार करना हर भारतीय का कर्तव्य, न करे वो कपूत : गिरिराज सिंह