विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असम में ट्रेन पटरी से उतरी, 50 से अधिक घायल

By Edited By:
Published: Wed, 16 Apr 2014 10:22 AM (IST)Updated: Wed, 16 Apr 2014 01:21 PM (IST)

मध्य असम में बुधवार सुबह मोरीगांव के पास अजुरी स्टेशन पर 15666 बीजी एक्सप्रेस के दस डिब्बे पटरी से उतर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मध्य असम में बुधवार सुबह मोरीगांव के पास अजुरी स्टेशन पर 15666 बीजी एक्सप्रेस के दस डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे 50 से अधिक यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि करीब 2 बजे के आस पास दीमापुर-कामाख्या ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और मोरीगांव जिले में जागीरोड के समीप गिर गए। उन्होंने बताया कि घटना में 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सूत्रों ने बताया कि शेष यात्रियों को मामूली चोटें आने की खबर है। मोरीगांव के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा किए जाने के बाद इन सभी को जाने दिया गया। वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान जारी है। सूत्रों ने बताया कि हेल्पलाइन फोन नंबर सक्रिय कर दिए गए हैं। ये नंबर दीमापुर में 03862-228404, लुमदिंग में 03674-264848.49.50 और गुवाहाटी में 0361-2731621.22.23 हैं।

पढ़ें: ट्रेन सफर में मंगल को अमंगल

पढ़ें: बलरामपुर से गोंडा तक भी ठप हुआ रेल परिचालन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।