Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तंजील की पत्नी की हालत अब भी गंभीर

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 07 Apr 2016 02:33 AM (IST)

    हमलावरों की गोली के शिकार हुए एनआइए अफसर तंजील अहमद की घायल पत्‍‌नी फरजाना खातून की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, नोएडा। हमलावरों की गोली के शिकार हुए एनआइए अफसर तंजील अहमद की घायल पत्‌नी फरजाना खातून की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। उनको चार दिन बाद भी होश नहीं आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तबीयत में सुधार के कोई संकेत न मिलते देख डॉक्टरों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए अगले 24 घंटे फरजाना के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। अस्पताल के अनुसार डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद फरजाना की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि डॉक्टरों की टीम पल-पल निरीक्षण कर रही है। डॉक्टर उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज देने की कोशिश कर रहे हैं।

    पढ़ेंः तंजील अहमद की हत्या का राजफाश करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

    डॉक्टरों के अनुसार गोलियों से आंत के बुरी तरह जख्मी हो जाने के चलते उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब डॉक्टर अगले 24 घंटे फरजाना के लिए काफी अहम मानकर चल रहे हैं। यदि इन 24 घंटों में स्थिति बेहतर होती है तो डॉक्टरों का भरोसा भी बढ़ेगा। यही भरोसा फरजाना को मौत के मुंह से बाहर निकाल सकता है।

    पढ़ेंः बेटी की जुबानी तंजील अहमद की हत्या की भयावह कहानी